झांसा देकर लगाई चपत
ढींगसरा निवासी प्रहलादराम के साथ भी कुछ इसी तरह की वारदात हुई। उसने अपनी रिपोर्ट में बताया कि उसके पास फोन आया, जिसकी ट्रू कॉलर आईडी पर एसबीआई कस्टमर केयर लिखा हुआ था। फोन पर उसे कहा गया कि हाल ही में जारी आपका एटीएम कार्ड इंटरनेशनल सेवा से जुड़ा हुआ है। इसका मासिक चार्ज करीब बारह हजार रुपए होगा। इसको बंद करने के लिए एटीएम नंबर देने होंगे। प्रहलादराम ने एटीएम नंबर देने से मना कर दिया तो उससे कहा कि आप एनी डेस्क एप डाउनलोड करके भी बंद कर सकते हैं। इस पर उससे यह एप डाउन लोड करवा दिया गया। फिर फोन-पे के जरिए मोबाइल नंबर के प्रथम पांच अंक डालने को कहा, प्रहलादराम के मना करने पर कहा कि ऐसा नहीं करने पर आपका ट्रांजेक्शन नहीं होगा। उसके कहे अनुसार नंबर डालते ही 97 हजार 833 रुपए खाते से गायब हो गए।