अजमेर

भयंकर हादसा , हाइवे पर मची चीख पुकार , accident में भाई-बहन सहित चार की हुई दर्दनाक मौत

www.patrika.com/ajmer-newsEnter a location
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Sep 2018, 5:00 PM IST
four people died in road accident
भयंकर हादसा , हाइवे पर मची चीख पुकार , accident में भाई-बहन सहित चार की हुई दर्दनाक मौत

भदेेसर/डूंगला. चित्तौडगढ़़.उदयपुर राष्ट्रीय राज मार्ग पर एक कार ने गलत साइड जाकर वैन को टक्कर मार दीए इससे कार चालक तथा वैन में सवार भाई.बहिन सहित चार की मौत हो गई व एक महिला घायल हो गई।


पुलिस के अनुसार अजमेर के किशनगंज निवासी अरविन्द कुमार ;50 पुत्र पदम कुमार जैन कार से अजमेर से डबोक की तरफ जा रहा थाए तभी मंगलवाड़ से पहले एक होटल के बाहर अचानक ब्रेक लगाने से कार ने गलत साइड जाकर मंगलवाड़ से चित्तौडगढ़़ की तरफ आ रही वैन को टक्कर मार दीए इससे कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

जबकि वैन में सवार चित्तौडगढ़़ जिले के डूंगला थानान्तर्गत रावतपुरा निवासी नारायण ;25द्ध पुत्र अम्बालाल मेघवालए राधेश्याम ;18द्ध पुत्र वजेराम मेघवालए मांगीबाई ;45द्ध पत्नी अम्बालाल व माया ;18द्ध पुत्री अम्बालाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उदयपुर ले जाते समय नारायण व राधेश्याम ने दम तोड़ दिया। जबकि घायल मां.बेटी को उदयपुर के राजकीय अस्पताल में भर्ती करायाए जहां माया ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। कार चालक का शव सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डूंगला में रखवाया गया है। जबकि शेष दो मृतकों के शव उदयपुर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं। मांगीबाई की हालत भी गंभीर बनी हुई है।दुर्घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई।

नहीं मिल पाए भांजों से

दुर्घटना में मृत अरविन्द कुमार कोलकात्ता से आ रहे अपने भांजे को लेने व एक अन्य भांजा जो उदयपुर से चीन जा रहा थाए उसे विदा करने डबोक एयरपोर्ट जा रहे थे। इधर दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक मनोज चौधरीए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विपिन शर्माए पुलिस उप अधीक्षक बड़ीसादड़ीए डूंगला थाना प्रभारी व मंगलवाड़ थाना इंचार्ज मौके पर पहुंचे व दुर्घटना के बारे में जानकारी ली।

Published on: