16 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बहराइच
यहां भीषण सड़क हादसे से मच गया कोहराम, इतने लोगों की हुई मौत, दर्जन भर से अधिक घायल
Play video

यहां भीषण सड़क हादसे से मच गया कोहराम, इतने लोगों की हुई मौत, दर्जन भर से अधिक घायल

जिले के इकौना इलाके के सीताद्वार पर शनिवार को एक भीषड़ हादसा हो गया जिसमें कई लोगों की मौत हो गई जबकि दर्जन भर से अधिक लोग घायल हो गए।

Google source verification

श्रावस्ती. जिले के इकौना इलाके के सीताद्वार मोड़ पर शनिवार को एक भीषड़ हादसा हो गया जिसमें चार लोगों की मौत हो गई जबकि दर्जन भर से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को पुलिस और स्थानीय लोगों की सहायता से अस्पताल भिजवाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। जिले के डीएम और एसपी ने भी घटनास्थल का जायजा लिया है।

ऐसे हुआ हादसा-

बताया जाता है कि बाइक सवार दो युवक सीताद्वार मंदिर में दर्शन करने के लिए गए थे। दर्शन कर वहां से लौटते समय ये जैसे ही सीताद्वार मोड़ पर पहुंचे, तभी बौद्ध परिपथ पर बहराइच से आ रही रोडवेज बस और इकौना से आ रहे टेम्पो से भिड़ गए। बाइक सवार दोनों युवक रोडवेज बस और टेम्पो के बीच दब गए और मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। जब्कि टैम्पो में सवार एक महिला और एक युवक की अस्पताल ले जाते समय रास्ते मे मौत हो गई। वहीं टैम्पो सवार करीब दर्जन भर लोग घायल हो गए।

डीएम व एसपी ने लिया जायजा-

सूचना पर पहुंची गिलौला और इकौना थाना की पुलिस ने घटना स्थल पर रेस्क्यू कर लोगों को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं डीएम और एसपी ने मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया। इस मामले में थाना इकौना प्रभारी निरीक्षक डीडी मिश्रा बताते हैं कि इस हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। करीब एक दर्जन लोग घायल हैं। मौके पर रेस्क्यू जारी है। लोगों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

बड़ी खबरें

View All

बहराइच

उत्तर प्रदेश