अजमेर

Fraud: पहले फोन पर डाउलोड कराता एप, फिर उड़ा लेता था रकम

डाउनलोड करने और मैसेज भेजकर ‘पे ’ पर क्लिक करने को कहा। ऐसा करते ही उसके खाते से 19 हजार रुपए निकल गए।
2 min read
• •
Updated: 17 Dec 2019, 6:12 PM IST
culprit arrest
culprit arrest

अजमेर. किराए पर कमरा (rental) लेने और एडवांस (advance) राशि जमा कराने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी को अलवर गेट थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले में लिप्त अन्य आरोपियों और हड़पी गई रकम को लेकर जांच कर रही है।

अलवर गेट थाना प्रभारी मुकेश चौधरी ने बताय कि बीती 4 नवंबर को डॉ. लाला वाली गली केसरी कॉलोनी आदर्श नगर निवासी विकास पुत्र बनवारीलाल गुप्ता ने शिकायत दी थी। उसने बताया कि वह मीरशाह अली क्षेत्र में गल्र्स हॉस्टल चलाता है। इसका कार्यालय (office) प्रकाश रोड नगरा पर है। उसके पास सुबह 9.30 बजे अलग-अलग नंबर से मोबाइल कॉल आई।

कॉलर (caller) ने अपनी लड़कियों का हॉस्टल में एडमिशन कराने और एडवांस राशि जमा कराने की बात कही। कॉलर ने मोबाइल (mobile) पर फोन पे डाउन डाउनलोड करने और मैसेज भेजकर ‘पे ’ पर क्लिक करने को कहा। ऐसा करते ही उसके खाते से 19 हजार रुपए निकल गए।

पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस ने विकास गुप्ता की शिकायत पर जांच शुरू की। उसके बैंक खाते का स्टेटमेंट लेने के अलावा आरोपी के मोबाइल नंबर को ट्रेस (tnumber race) किया गया। इसकी कॉल डिटेल (call detail) भी निकाली गई। पेटीएम से भी ट्रांजेक्शन स्टेटमेंट लिया गया। दस्तावेजों (documents) और पुख्ता जानकारी के बाद पुलिस ने मेव मोहल्ला गांव ऊलाहेड़ी पुलिस थाना सदर अलवर निवाली राहुल खान पुत्र हनीफ खान को गिरफ्तार किया।

यूं अंजाम देते हैं वारदात...
आरोपी धोखाधड़ी के लिए किसी अन्य व्यक्ति के नाम से फर्जी सिमकार्ड जारी कराते हैं। इस सिमकार्ड के नंबर से हॉस्टल (hostel) में कमरा किराया (room on rent) लेने और एडवांस राशि जमा कराने के लिए संचालक को फांसते हैं। आरोपी फोन पे अथवा पेटीएम डाउनलोड (application download) करने और उस पर एडवांस जमा कराना बताकर खाते से ऑनलाइन राशि उड़ा लेते हैं। आरेापी राहुल ने पूछताछ में 150-200 सिमकार्ड जारी कराने के अलावा देश के विभिन्न हिस्सों में वारदात करना बताया है।

Published on: