30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अजमेर
संत-महंतों को कराया भोजन, गोशालाओं के लिए बांटा गुड़  (see video)
Play video

संत-महंतों को कराया भोजन, गोशालाओं के लिए बांटा गुड़ (see video)

पंजाब से आए सिख धर्म के सौ अनुयायियों ने किया गुरुद्वारे में सेवा कार्य  
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Baljeet Singh

•

Updated: 17 Dec 2019, 12:48 AM IST

अजमेर. (पुष्कर) . पुष्कर के गुरुद्वारे में सोमवार को पंजाब के दमदमी टकसाल के प्रधान संत समाज संत ज्ञानी हरनाम सिंह खालसा भिंडरवाला एवं मोगा वाले संत बाबा प्रदीप सिंह के संयुक्त निर्देशन में प्रदेश के विभिन्न इलाकों में स्थित गोशाला की गायों के लिए सैकड़ों क्विंटल गुड़ नि:शुल्क बांटा गया। प्रदेश की 230 गऊ शालाओं को प्रति गऊ शाला को 40 क्विंटल गुड गायों के खाने के लिए बांटा गया। गुड़ लेने के लिए गऊशाला संचालकों की कतारें लग गई। वहीं दूसरी ओर कस्बे के सभी संत-महंतों ने सामूहिक रूप से लंगर में भोजन प्रसादी ग्रहण की। मोगा वाले संत बाबा प्रदीप सिंह ने संतों का शॉल व दक्षिणा देकर सम्मान किया। पत्रिका से बातचीत में संत प्रदीप सिंह ने बताया कि प्रति वर्ष संक्रान्ति के अवसर पर यह धार्मिक आयोजन किया जाता है। खास बात तो यह रही कि प्रधान संत समाज संत ज्ञानी हरनाम सिंह खालसा भिंडरवाला ने आमजन की तरह से भंडारे में बैठकर रोटियां सेक कर सेवा की।