अजमेर

Gaurav Yatra Today : पीएम की अजमेर सभा से ही मिलेगी हाइट, हो जाएं चुनाव के लिए तैयार

www.patrika.com/rajasthan-news

2 min read
Oct 06, 2018
Narendra Modi Ajmer visit Live Update

अजमेर.

मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अजमेर सभा से ही विधानसभा चुनावों में प्रचार एवं माहौल को हाइट मिलेगी। इसलिए पहला लक्ष्य यही हो कि सभा में अधिक से अधिक लोगों को सभा में जुटाएं। उन्होंने कहा कि पुरानी रैलियों एवं सभाओं की कमियों को भूलते हुए इस रैली को सफल बनाने के लिए सभी जुटें।

ये भी पढ़ें

video : वकीलों के क्रमिक अनशन के दौरान बिगड़ा माहौल, इस बात पर यूं हो गई तू-तू..मैं-मैं

मुख्यमंत्री ने कायड़ विश्राम स्थली पर प्रधानमंत्री की सभा की तैयारियों के बाद सभा की तैयारियां संभालने वाले पदाधिकारियों व संगठन प्रभारियों से यह बात कही। मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान में विधानसभा चुनाव का मुख्य आगाजा प्रधानमंत्री की सभा से हो रहा है।

राजस्थान भर में इस सभा की सफलता के संदेश जाएगा। मोदी की सभा के माध्यम से राजस्थान में भाजपा का माहौल और बेहतर होगा। इसके माध्यम से चुनावी हाइट भी मिलने वाली है। अगर पूर्व में किसी सभा में रैलियों में किसी भी तरह की कोई कमी रही तो उसे भूलकर इस सभा में तीन लाख से अधिक आमजन एवं कार्यकर्ताओं को सभा में लाने के लक्ष्य को पूरा करें। बैठक में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

पुलिस एवं प्रशासन की ली बैठक

मुख्यमंत्री ने इससे पूर्व जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों की बैठक लेकर माकूल सुरक्षा व्यवस्था करने के निर्देश दिए उन्होंने व्यवस्थाओं पर संतोष जताया।

पीएम मोदी देंगे बीजेपी को जीत का मंत्र

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अजमेर में सभा की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। मोदी सभा का मंच जहां 40 गुना 60 फीट आकार का बनाया गया है वहीं इसकी ऊंचाई 8 फीट रखी गई है। मंच के सामने बनाए गए तीन प्रमुख डोम की चौड़ाई 650 फीट एवं लम्बाई करीब 900 फीट रखी गई है। इसके साथ ही डोम के बाद शामियाने के नीचे भी आमजन व कार्यकर्ताओं को बैठाने की व्यवस्था की गई है। वहीं पार्र्किंग के लिए 500 से अधिक बीघा खाली जमीन तैयार की गई है।

ये भी पढ़ें

धरी रह गई तैयारियां : पीएम मोदी नहीं जाएंगे पुष्कर, अजमेर में सभा स्थल पर ही बिताएंगे एक घंटा ,जानें मोदी जी का पूरा शेड्यूल
Published on:
06 Oct 2018 06:10 am
Also Read
View All