5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धरी रह गई तैयारियां : पीएम मोदी नहीं जाएंगे पुष्कर, अजमेर में सभा स्थल पर ही बिताएंगे एक घंटा ,जानें मोदी जी का पूरा शेड्यूल

www.patrika.com/ajmer-news

less than 1 minute read
Google source verification
saharanpur news

pm modi

अजमेर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अजमेर यात्रा के दौरान पुष्कर नहीं जाएंगे। प्रशासन को फिलहाल मिले मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम में पुष्कर जाने का कोई कार्यक्रम नहीं है। प्रधानमंत्री दोपहर 1 बजे अजमेर पहुंचेंगे और यहां कायड़ विश्राम स्थली में आयोजित सभा को संबोधित करने के बाद दोपहर 2 बजे वापस रवाना हो जाएंगे।


पुष्कर से हटाया जाप्ता

पुष्कर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पुष्कर यात्रा नहीं होने की सूचना मिलने के बाद पुष्कर में हैलीपेड, ब्रह्मा मंदिर पर लगाया गया अतिरिक्त जाप्ता हटा लिया गया है। बताया जा रहा है कि पूर्व में भी सरकारी रिकार्ड पर प्रधानमंत्री के पुष्कर आने का कोई जिक्र नहीं था, फिर भी तैयारियों पर जनप्रतिनिधियों व जिला प्रशासन स्तर पर लाखों रुपए खर्च कर दिए गए।

पीएम मोदी के पुष्कर आगमन की सूचना से पुरोहितों सहित अन्य वर्ग में उत्साह था। कस्बेवासी सरोवर के जल का प्रदूषण मिटाने व जल की कमी दूर करने की बड़ी योजना की घोषणा होने की उम्मीद भी जताई थी लेकिन प्रधानमंत्री के पुष्कर नहीं आने की सूचना मिलने से पुष्करवासियों को निराशा हाथ लगी है।


यह रहेगा मिनट-टू-मिनट प्रोग्राम

-सुबह 11.10 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना

-दोपहर 12 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे

-दोपहर 12.50 बजे कायड़ हैलीपेड पहुंचेंगे

-दोपहर 1 बजे सभा स्थल पर आ जाएंगे

-दोपहर 2.05 बजे सभा स्थल से वापस रवाना हो जाएंगे

-दोपहर 2.15 बजे कायड़ हैलीपेड से जयपुर के लिए उड़ान

-अपराह्न 3.05 बजे जयपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे

-अपराह्न 3.55 पर उनका दिल्ली पहुंचने का कार्यक्रम है