
अजमेर.अजमेर विद्युत वितरण निगम ajmer discom ने फ ील्ड में काम करने वाले अपने 135 कर्मचारियों को पदोन्नति promotion का तोहफ Gift ा दिया है। इसके साथ ही तकनीकी सहायक technical staff स्तर के कर्मचारियों को भी आगामी 31 मई तक पदोन्नाति दे दी जाएगी। निगम सबसे पहले अपने निचले स्तर के कार्मिकों को पदोन्नाति दे रहा है।
प्रबन्ध निदेशक वी.एस.भाटी ने बताया कि तकनीकी कर्मचारियों को पदोन्नत कर इंजीनियर सुपरवाइजर बनाया गया है। अजमेर मुख्य अभियंता के कार्यालय में स्किल्ड अ एवं ब श्रेणी के तीनों संभागों के तकनीकी कर्मचारियों के पदोन्नति के संबंध में समिति की बैठक आयोजित की गई थी। इसमें सभी अजमेर, झुंझनू व उदयपुर संभाग के मुख्य अभियंता एन.एस.निर्वाण,ए.के.गुप्ता, एन.एल,साल्वी और संभागों के उपनिदेशक कार्मिक ने भाग लिया। भाटी ने बताया कि अजमेर संभाग से 46, उदयपुर संभाग से 68 व झुंझनू संभाग से 21 तकनीकी कर्मचारियों को पदोन्नत कर इंजीनियरिेंग सुपरवाइजर बनया गया।
ग्रेड पे का भी लाभ दें
राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी एसोसिएशन के प्रदेश सचिव हेमंत चौरसिया ने बताया कि संगठन निगम प्रशासन से लंबे समय से पदोन्नति की मांग कर रहा था। तकनीकी कर्मचारियों ने प्रबन्ध निदेशक तथा मुख्य अभियंता का आभार व्यक्त किया। एसोसिएशन यह भी मांग की है कि जिन कर्मचारियों को 2400 सौ ग्रेड पे मिल चुकी है उन्हें भी उनके एरियर का भुगतान दिया जाए और जिन कर्मचारियों ने 12 वर्ष पूरे कर लिए हैं उनको 2800 ग्रेड पे का लाभ दिया जाए।
लॉकडाउन 4.0 के निर्देशों की कराएं पालना :जिला मजिस्ट्रेट
अजमेर.जिला मजिस्ट्रेट विश्व मोहन शर्मा ने सभी उपखंड अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा लॉकडाउन 4.0 की घोषणा कर दी गई है। आगामी 31 मई तक इसकी गाइडलाइन प्रभावी रहेगी। सभी उपखंडों में निर्देशों की अक्षरश: पालना करवाई जाए। जिला मजिस्ट्रेट विश्व मोहन शर्मा ने उपखंड अधिकारियों को जारी निर्देश में कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन में कंटेनमेन्ट जोन व कफ्र्यूग्रस्त इलाकों को छोडकऱ शेष क्षेत्रों में विभिन्न गतिविधियों के संचालन की अनुमति दी गई है। इन अनुमत गतिविधियों का संचालन एवं प्रदत निर्देशों की अक्षरश: पालना की जाए। जिले में लॉकडाउन 4.0 के निर्देश 31 मई तक लागू है। सभी उपखण्डों में निर्देशों की पालना सख्ती से की जाएगी।
read more: लॉकडाउन में डिस्कॉम ने बचाए 10 करोड़