अजमेर

अजमेर दरगाह क्षेत्र से अचानक लापता हुई तीन लड़कियां, पुलिस की उड़ी नींद

सुबह स्कूल के लिए निकली थी, दरगाह परिसर के पीछे संचालित है यतीमखाना
less than 1 minute read
• •
Updated: 5 May 2019, 1:32 AM IST
Feature image

अजमेर. ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह से सटे यतीमखाने से तीन बालिकाएं लापता हो गई। बालिकाएं शनिवार सुबह स्कूल गई थीं।
दरगाह कमानी गेट स्थित यतीमखाना कमेटी के सदस्य एडवोकेट अब्दुल रशीद पुत्र अब्दुल हफीज ने रिपोर्ट देकर बताया कि यतीम खाना मोईनिया इस्लामियां में रहने वाली तीन लड़कियां कक्षा 9वीं में पढऩे वाली माहेनूर (17) व नाजिया (13) और कक्षा 8वीं की छात्रा नाजमीन शेख लापता हो गई। तीनों खादिम मौहल्ला इमामबाड़ा स्थित ख्वाजा उस्मानिया स्कूल में पढ़ती थी। तीनों शनिवार सुबह 7 बजे यतीमखाने से स्कूल गई। लेकिन वापस नहीं लौटी। तलाश करने पर तीनों का कोई पता नहीं लगा। बाद में रात्रि में दरगाह थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इस संबंध दरगाह थाना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधर लड़कियों के लापता होने खबर दरगाह क्षेत्र में जंगल की आग की तरह फैल गई। लोगों ने यह चर्चा का विषय रहा।

Updated on:
5 May 2019, 1:32 AM IST
Published on: