
हजारों लीटर पानी व्यर्थ बहा, 64 गांवों में बंद रहेगी जलापूर्ति
भोपालगढ़. ग्रामीण इलाकों में पेयजल आपूर्ति के लिए संचालित माणकलाव-खांगटा वृहद पेयजल परियोजना की मुख्य राइजिंग लाइन के एक-दो वाल्व थबूकड़ा गांव के पास अज्ञात लोगों ने तोड़ दिया। जिसके बाद हजारों लीटर पानी यूं ही व्यर्थ बह गया और आस-पास तालाब का रूप ले लिया। जिसकी सूचना मिलने पर जलदाय विभाग भोपालगढ़ के सहायक अभियंता हनुमानराम चौधरी व कनिष्ठ अभियंता जयनारायण मेहरा पहुंचे और कार्रवाई के लिए बनाड़ पुलिस थाने में रिपोर्ट दी। इस बीच लाइन दुरुस्त करने के लिए रविवार को भोपालगढ़-पीपाड़ क्षेत्र के करीब 64 गांवों में जलापूर्ति बंद रखी जाएगी।
जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता जयनारायण मेहरा ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से इन गांवों में होने वाली जलापूर्ति कम दबाव से हो रही थी और काफी कम पानी गांव में पहुंच रहा था। जलदाय विभाग भोपालगढ़ के सहायक अभियंता हनुमानराम चौधरी व कनिष्ठ अभियंता जयनारायण मेहरा ने ग्रामीण इलाकों में बिछी माणकलाव-खांगटा वृहद पेयजल परियोजना की पाइपलाइन का निरीक्षण शुरू किया। टेल एंड से निरीक्षण शुरू करने के दौरान उन्हें सूचना मिली कि थबुकड़ा गांव के पास अज्ञात लोगों ने पानी की चोरी करने एवं टैंकर भर कर पानी बेचने के लिए मुख्य राइजिंग लाइन के वाल्व को तोड़ दिया है। जिससे हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह गया। जलदाय विभाग के अधिकारियों ने बनाड़ थाने में सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मुख्य पाइपलाइन का अवलोकन किया। (निसं)
रविवार को नहीं होगी जलापूर्ति
कनिष्ठ अभियंता जयनारायण मेहरा ने बताया कि अब रविवार को इस वॉल्व को दुरुस्त करवाया जाएगा। जिसके चलते रविवार के दिन भोपालगढ़ व पीपाड़ क्षेत्र के करीब 64 गांवों व ढाणियों में जलापूर्ति भी बंद रखी जाएगी।
विभाग का सहयोग करें
ग्रामीण इलाकों में गर्मियों में पानी की खपत ज्यादा होती है, लेकिन बावजूद इसके जलदाय विभाग पर्याप्त जलआपूर्ति के प्रयास कर रहा है। जबकि मुख्य राइजिंग लाइन में तोडफ़ोड़ की वजह से आमजन को परेशानी होती है। ऐसे में जनता मुख्य लाइन में तोडफ़ोड़ व चोरी करने वाले लोगों पर नजर रखें और विभाग को सूचित कर सहयोग करें। हनुमानराम चौधरी, सहायक अभियंता, जलदाय विभाग, भोपालगढ़ क्च
Updated on:
5 May 2019, 12:47 AM IST
Published on:
5 May 2019, 12:47 AM IST
बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.