अजमेर

खुशखबरी: राजस्थान के इस शहर में चलेगा डबल डेकर क्रूज, पार्टी के लिए भी कर सकेंगे बुक

राजस्थान घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रदेश में पहली बार अजमेर में डबल डेकर क्रूज चलेगा। नगर निगम ने अजमेर की आनासागर झील में डबल डेकर क्रूज चलाने की तैयारियां पूरी कर ली है।

2 min read
Jan 09, 2023

अजमेर। राजस्थान घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रदेश में पहली बार अजमेर में डबल डेकर क्रूज चलेगा। नगर निगम ने अजमेर की आनासागर झील में डबल डेकर क्रूज चलाने की तैयारियां पूरी कर ली है। बताया जा रहा है कि पिछले साल क्रूज़ का टेंडर दिया गया था और तैयार करने के लिए 15 महीने का समय दिया गया था। अब फरवरी के अंत तक ये काम खत्म हो जाएगा और मार्च से पर्यटकों के लिए यह सेवा शुरू हो सकती है।

क्रूज का मार्ग भी वर्तमान में चल रही नावों से अलग होगा। इसके लिए कितने पैसे चुकाने होंगे यह अभी तय नहीं हुआ है। टिकट की दरें नगर निगम की स्वीकृति के बाद तय की जाएंगी। इस डबल डेकर क्रूज की गति अभी कम ही रहेगी। क्रूज में रेस्टोरेन्ट, लंच, डीनर, ब्रेक फास्ट, डांस पार्टी सहित कई सुविधाएं भी मिलेंगी। लोग इसे जयपुर मेट्रों की तरह बुक भी कर सकेंगे। इस क्रूज की क्षमता 150 यात्री होगी।

ये हैं अजमेर जिले के प्रमुख पर्यटक स्थल
राज्य के ऐतिहासिक नगर अजमेर में कई पर्यटक स्थल है, जहां हर साल लाखों लोग घूमने आते हैं। सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में मन्नत का धागा बांधने दूर-दूर से लोग आते हैं। इसके अलावा पुष्कर में ब्रह्मा मंदिर भी काफी प्रसिद्ध हैं। यहां पर्यटकों को पहले से ही आनासागर झील की खूबसूरती काफी पसंद आती है, झील में क्रूज आने के बाद यहां पर्यटकों की संख्या में और इजाफा होगा। अजमेर का सबसे पुराना स्मारक अढ़ाई दिन का झोपड़ा भी अजमेर के प्रमुख स्थलों में से एक है। अजमेर जैन मंदिर के नाम से प्रसिद्ध सोनीजी की नसिया, नारेली जैन मन्दिर, पृथ्वीराज चौहान स्मारक, महाराणा प्रताप स्मारक और बुलंद दरवाजा भी काफी प्रसिद्ध है।

Published on:
09 Jan 2023 04:40 pm
Also Read
View All