19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / राजस्थान में आज से शुरू हुई 5G सर्विस, सीएम गहलोत ने की लॉन्च

राजस्थान में आज से शुरू हुई 5G सर्विस, सीएम गहलोत ने की लॉन्च

राजस्थान के लोगों के लिए खुशखबरी है। रिलायंस जिओ ने शनिवार को जयपुर, जोधपुर और उदयपुर शहर में 5जी सुविधा की कॉमर्शियल लॉन्चिंग कर दी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को जयपुर के झालाना सांस्थानिक क्षेत्र स्थित भामाशाह टैक्नोहब में इसे लॉन्च किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Santosh Trivedi

•

Updated: 7 Jan 2023, 2:08 PM IST

photo1673080334.jpeg

जयपुर। राजस्थान के लोगों के लिए खुशखबरी है। रिलायंस जिओ ने शनिवार को जयपुर, जोधपुर और उदयपुर शहर में 5जी सुविधा की कॉमर्शियल लॉन्चिंग कर दी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शनिवार को जयपुर के झालाना सांस्थानिक क्षेत्र स्थित भामाशाह टैक्नोहब में इसे लॉन्च किया। कार्यक्रम में सीएम गहलोत ने कहा कि 5जी आने के बाद राजस्थान में कई संभावनाएं बढ़ जाएगी। यह एक क्रांति है। नॉलेज का इंटरनेट एक सशक्त माध्यम हो गया है। अनलिमिटेड ज्ञान है। हालांकि चुनौती भी है। साइबर क्राइम बढ़ गया है। गहलोत ने कहा कि इंटरनेट अफीम हो गया है। 5 लोग जब साथ बैठते हैं तो वो खुद से बात नहीं करते। केवल इंटरनेट पर खोये रहते हैं। फोन में डूबे रहते हैं।

5G टेक्नोलॉजी के मदद से बिना किसी रुकावट के हाई स्पीड इंटरनेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे टेक्नोलॉजी जगत में एक क्रांति के रूप में देखा जा रहा है। कंपनी ने अभी मिल रही स्पीड से 20 से 100 गुना तेज स्पीड का दावा भी किया है। कंपनी के राजस्थान हेड उमेश भंडारी ने कहा कि पूरे देश में सबसे ज्यादा डाटा का यूज राजस्थान में होता है। जियो अब तक राजस्थान में 18 हजार टावर लगा चुका है। भंडानी ने कहा कि जनवरी 2023 के अंत तक कोटा में भी 5जी सर्विस शुरू कर दी जाएगी। वहीं फरवरी तक बीकानेर और अजमेर में भी यूजर्स 5जी का यूज कर पाएंगे।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में कोरोना के खतरनाक वेरिएंट XBB.1.5 की एंट्री, अलर्ट मोड पर आया चिकित्सा विभाग

राजस्थान समेत देश के सभी जिलों में इस साल के अंत तक 5जी सेवा उपलब्ध हो जाएगी। राजस्थान में सबसे पहले नाथद्वारा में रिलायंस जिओ के चैयरमेन आकाश अंबानी ने अक्टूबर 2022 में 5जी सुविधा लॉन्च की थी। इसके साथ ही ये घोषणा भी की थी कि ये राजस्थान समेत देश के सभी हिस्सों में धीरे-धीरे शुरू कर दी जाएगी। जिन शहरों में 5जी लॉन्चिंग हो रही है वे तेज स्पीड का इंटरनेट का यूज कर पाएंगे। 5जी सुविधा से 2 जीबी तक की फ़िल्में 30 सेकंड में डाउनलोड कर सकते हैं। 5जी का यूज करने के लिए यूजर को नए सिम की जरूरत नहीं होगी बल्कि पुरानी सिम को ही यूजर अपग्रेड करा सकते हैं।

अपग्रेड की सुविधा यूजर को जियो के एप पर मिल जाएगी। इस सर्विस उपयोग के लिए यूजर के पास 5जी फोन होना भी आवश्यक है। जानकारी के मुताबिक कमर्शियल 5G सर्विस की शुरुआत शुरू हो गई है, लेकिन इस सेवा को आम लोगों तक पहुंचने में कुछ समय लग सकता है। एयरटेल भी इसी माह 5जी लांच करने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए टावर को अपग्रेड करने और नए बेस ट्रांसीवर स्टेशन (बीटीएस) लगाने का काम कर रहा है।