RPSC RAS Notification : कार्मिक विभाग ने आरएएस 2023 के तहत राज्य सेवा के 67 पद बढ़ाए हैं। अब आरएएस भर्ती 972 पदों पर होगी। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है।
अजमेर. RPSC RAS Notification : कार्मिक विभाग ने आरएएस 2023 के तहत राज्य सेवा के 67 पद बढ़ाए हैं। अब आरएएस भर्ती 972 पदों पर होगी। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि पहले राज्य सेवा के तहत 424 पद थे। कार्मिक विभाग से प्राप्त संशोधित वर्गीकरण के अनुसार 67 पद बढ़ाने से अब राज्य सेवा में 491 पद हो गए हैं। अधीनस्थ सेवा के लिए 481 पदों पर भर्ती की जाएगी। मालूम हो कि आरएएस प्रारंभिक परीक्षा बीती 1 अक्टूबर को कराई गई थी।
यह हैं राज्य सेवा के पद
आरएएस के 67 पद, आरपीएस के 60 पद, लेखा सेवा के 130, राज्य बीमा सेवा के 14, उद्योग सेवा के 11, सहकारी सेवा 46, खाद्य एवं नागरिक रसद सेवा 1, श्रम कल्याण सेवा-13, परिवहन सेवा-10, समेकित बाल विकास सेवाएं 55, कारागार सेवा-8, नियोजन सेवा-3, आबकारी निरोधक सेवा के 3, अल्पसंख्यक मामलात सेवा के 3 पद हैं। अब राजस्थान वाणिज्यिक कर सेवा के 67 पद शामिल किए गए हैं।