केन्द्र सरकार ने इसी सप्ताह कर्मचारियों को 4 प्रतिशत डीए देने की घोषणा की, जिसकी तर्ज पर राज्य सरकार ने भी कर्मचारियों को केन्द्र के समान डीए देने के लिए प्रस्ताव आगे बढ़ा दिया है। इससे अब डीए 42 से बढ़कर 46 प्रतिशत हो जाएगा। इसके दायरे में 8 लाख कर्मचारी और साढ़े चार लाख पेंशनर आएंगे।