8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Election: राजस्थान में कांग्रेस ने तय किए 106 विधासनसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम

Rajasthan Election 2023 : सीईसी की बैठक में उठे सवाल: सोनिया गांधी ने कहा... जिन विधायकों की छवि खराब, उन्हें टिकट देकर चुनाव में क्यों उतारा जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Kirti Verma

•

Updated: 19 Oct 2023, 7:22 AM IST

congress_election_flag_1.jpg

कांग्रेस की पहली सूची जारी, इन नामों पर लगी मुहर, CM बघेल ने कही बड़ी बात

शादाब अहमद
Rajasthan election 2023 strong> : कांग्रेस ने राजस्थान के लिए 200 में से करीब 106 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं। वहीं करीब 20 मौजूदा विधायकों के टिकट भी काटे जा सकते हैं। इससे पहले कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने खराब छवि वाले विधायकों को टिकट देने पर सवाल उठा दिए। कांग्रेस की केन्द्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की पहली बैठक मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में कांग्रेस मुख्यालय में हुई।

इसमें सिंगल पैनल वाली 106 सीटों पर चर्चा कर उम्मीदवारों के नाम तय किए गए। करीब 71 मौजूदा विधायकों को टिकट देने पर सीईसी ने सहमति जता दी है। अब कांग्रेस की पहली सूची अगले दो-तीन दिन में जारी हो सकती है। बैठक में सोनिया गांधी ने कहा, जिन विधायकों की छवि खराब है, उन्हें टिकट देकर चुनाव में क्यों उतारा जा रहा है। वहीं राहुल गांधी ने बैठक में स्क्रीनिंग कमेटी की ओर से बताए गए उम्मीदवारों के सिंगल नाम का मिलान सुनील कानूगोलू की रिपोर्ट से किया।

कुछ विधायकों के नामों को लेकर राहुल ने भी सवाल किए। इसके जवाब में स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष गौरव गोगोई ने कहा कि कोशिश की जा रही है कि खराब छवि वाले विधायकों को चुनाव से दूर किया जाए, लेकिन कुछ जगह मजबूत विकल्प नहीं मिल रहे हैं। जहां मजबूत विकल्प मिल रहा है, वहां विधायक का टिकट भी काटा जा रहा है। ऐसे विधायकों की संख्या 20 से अधिक बताई जा रही है। हालांकि स्क्रीनिंग कमेटी और सीईसी के अगले दौर की बैठकों के बाद इसको लेकर स्थिति साफ होगी।

कुछ सीटों को होल्ड पर डाला, विवाद भी
भाजपा के कुछ नेताओं के कांग्रेस में शामिल होने की बातचीत चल रही है। इसके चलते सीईसी ने कुछ सीटों को होल्ड पर भी रखा है। वहीं करीब डेढ़ दर्जन ऐसी सीटें हैं, जहां पर उम्मीदवारों के नामों को लेकर अधिक विवाद है। इन पर भी बाद में फैसला किया जाएगा।

13 निर्दलीयों का भविष्य तय होना बाकी
कांग्रेस को समर्थन देने वाले 13 विधायकों के भविष्य का फैसला भी होना बाकी है। इनमें से दो से तीन विधायक निर्दलीय लडना चाहते हैं, लेकिन शेष पार्टी के टिकट पर चुनाव में उतरना चाहते हैं। इन पर अगले दौर की बैठकों में चर्चा हो सकती है।

यह भी पढ़ें : सरकार बनाने में इनकी होगी बड़ी भूमिका, हजारों किलोमीटर दूर से आएंगे वोट डालने

टिकट काटने का भारी दबाव
कांग्रेस के लिए राजस्थान का विधानसभा चुनाव करो या मरो जैसा बना हुआ है। यहां सरकार रिपीट कराने के लिए कांग्रेस भरसक प्रयास में है। इसके चलते कई दौर के सर्वे में आए खराब छवि वाले विधायकों के टिकट काटने का पार्टी पर दबाव बना हुआ है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में इस जिले की 6 विधानसभा सीटों पर चुनाव में खर्च होंगे 8 करोड़ खर्च