scriptRajasthan Election 2023 Celebrating democracy lakhs of Rajasthani come to vote in metropolitan cities across country | Rajasthan Election 2023 : सरकार बनाने में इनकी होगी बड़ी भूमिका, हजारों किलोमीटर दूर से आएंगे वोट डालने | Patrika News

Rajasthan Election 2023 : सरकार बनाने में इनकी होगी बड़ी भूमिका, हजारों किलोमीटर दूर से आएंगे वोट डालने

locationबीकानेरPublished: Oct 18, 2023 09:04:23 am

Submitted by:

Kirti Verma

Rajasthan Election 2023 : मताधिकार के महत्व और लोकतंत्र के उत्सव में भागीदारी की ललक देखनी हो तो पाली और बीकानेर संभाग इसकी सबसे बड़ी मिसाल है।

photo_6159136901404146356_y.jpg
आशीष जोशी/दिनेश स्वामी
बीकानेर. Rajasthan election 2023 : मताधिकार के महत्व और लोकतंत्र के उत्सव में भागीदारी की ललक देखनी हो तो पाली और बीकानेर संभाग इसकी सबसे बड़ी मिसाल है। करीब ढाई हजार किलोमीटर दूर गुवाहाटी हो अथवा दो हजार किलोमीटर दूर बैंगलूरू, हजारों की तादाद में प्रवासी राजस्थानी प्रदेश के विधानसभा-लोकसभा से लेकर नगरीय निकाय के चुनाव तक में मतदान करने उत्साह से आते हैं। प्रदेश के लाखों मतदाता देश के महानगरों में रहकर व्यवसाय और नौकरी कर रहे हैं, लेकिन मतदान के लिए अपने वतन जरूर आते हैं। पाली संभाग के करीब पांच लाख और बीकानेर संभाग के एक लाख से ज्यादा वोटर बाहर हैं। इनमें से करीब पचास फीसदी से ज्यादा मतदान करने आएंगे।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.