8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Election 2023 : भाजपा जल्द ही जारी करेगी उम्मीदवारों की दूसरी सूची, इतनी सीटों पर नाम तय

Rajasthan Election 2023 : विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के नाम तय करने और चुनावी रणनीति बनाने के लिए मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में मैराथन बैठक हुई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Kirti Verma

•

Updated: 18 Oct 2023, 8:18 AM IST

kamal.jpg

जयपुर। Rajasthan election 2023 : विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के नाम तय करने और चुनावी रणनीति बनाने के लिए मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में मैराथन बैठक हुई। राजस्थान कोर कमेटी के नेताओं के साथ दोपहर 1.30 बजे से शुरू होकर करीब साढ़े 6 घंटे चली लंबी बैठक में शेष बची 159 सीटों पर मंथन हुआ। सूत्रों के मुताबिक इसमें से 70 से 80 सीटों के उम्मीदवारों पर लगभग सहमति बन गई है। केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद पार्टी की दूसरी सूची पर मुहर लगा सकती है। भाजपा प्रदेश की 41 सीटों पर पहले ही उम्मीदवार घोषित कर चुकी है। माना जा रहा है कि तीन से चार दिन में दूसरी सूची जारी हो जाएगी।

यह भी पढ़ें : भाजपा की पहली सूची के 41 में से 8 प्रत्याशियों पर चल रहा केस, ये हैं नाम

सूत्रों ने बताया कि बैठक में गहलोत सरकार के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की शिकायत आयोग से करने का निर्णय हुआ। कोर कमेटी की बैठक में टिकट के साथ पार्टी की रणनीति पर भी मंथन हुआ। राजस्थान में आचार संहिता लगने के बाद भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकारी दस्तावेजों पर तस्वीरों के इस्तेमाल पर भाजपा शिकायत दर्ज कराएगी। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, राज्य प्रभारी अरुण सिंह, चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, अर्जुन राम मेघवाल, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, पूर्व अध्यक्ष सतीश पूनिया शामिल रहे। भाजपा की दूसरी सूची में कई बड़े चेहरे भी सामने आ सकते हैं। ए श्रेणी की कुछ सीटों पर भी उम्मीदवार घोषित होंगे। कुछ दिग्गजों के नाम, जो सीएम के चेहरे की दौड़ में शामिल हैं। उनके भी नाम इस सूची में हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में भाजपा का कुनबा बढ़ा, सूबे के दो बड़े नेताओं ने Join की पार्टी