अजमेर

गुर्जर आरक्षण आंदोलन…पुलिस ने किया रूट डायवर्ट, नहीं फर्क पड़ा जाम से

www.patrika.com/rajasthan-news

less than 1 minute read
Feb 13, 2019
police divert root
police divert root

अजमेर.

आरक्षण को लेकर गुर्जर समाज की ओर से किए जा रहे आंदोलन में नारेली में समाज के युवाओं ने जयपुर-अहमदाबाद राजमार्ग पर जाम लगा दिया जिसे जिला पुलिस ने तुरंत रूट डायवर्ट कर जाम बेअसर साबित कर दिया। इधर एसपी कुंवर राष्ट्रदीप ने राजमार्ग जाम करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए है।नारेली में गुर्जर समाज की बैठक के बाद देवनारायण मंदिर के सामने गुर्जर समाज की महिला, युवा और बुजुर्ग जयपुर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर बैठकर जाम लगा दिया।

पुलिस ने संभाला मोर्चा
युवकों ने टायर जलाकर प्रदर्शन किया। यहां करीब दो घंटे तक गुर्जर समाज के लोगों ने डीजे पर डांस, प्रदर्शन व नारेबाजी की। एसपी राष्ट्रदीप ने उनसे बातचीत समझाइश का प्रयास किया लेकिन गुर्जर समाज ने शांतिपूर्वक जाम की बात कही। शांतिपूर्वक जाम की बात पर पुलिस पीछे हट गई। एसपी राष्ट्रदीप के साथ एएसपी(शहर) सरितासिंह व सीओ नॉर्थ जिनेन्द्रकुमार जैन समेत आधा दर्जन पुलिस अधिकारियों ने नारेली में मोर्चा संभाले रखा।

वैकल्पिक मार्गों से गुजारे वाहन

एसपी राष्ट्रदीप ने दो घंटे के जाम की स्थिति में तुरंत फैसला लिया। एसपी के आदेश पर यातायात पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए जिले के अन्य राजमार्ग, बाइपास व लिंक रोड का इस्तेमाल करते हुए रूट डायवर्ट किया। ब्यावर की ओर से आने वाले वाहनों को मांगलियावास से नसीराबाद, श्रीनगर, आदर्शनगर से नसीराबाद, बड़लिया बाइपास से श्रीनगर और छोटे वाहनों को अजमेर शहर से निकाला गया। वहीं जयपुर की ओर से आने वाले वाहनों को अजमेर शहर से और किशनगढ़ पुलिया से वाया श्रीनगर, नसीराबाद, मांगलियावास से गुजारा गया।

गुर्जर समाज ने शांतिपूर्वक दो घंटे की जाम की बात कही। रूट डायवर्ट कर जाम की स्थिति से निपटा गया। किसी को परेशानी नहीं हुई। हालांकि राजमार्ग जाम करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

-कुंवर राष्ट्रदीप, पुलिस अधीक्षक

Updated on:
11 Feb 2019 07:13 am
Published on:
13 Feb 2019 09:45 am