अजमेर

Health: पुलिसकर्मियों के लिए जल्द लगेगा हैल्थ चेकअप कैंप

इसको देखते हुए पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिला पुलिस जल्द हैल्थ चेकअप कैंप लगाएगी।
2 min read
• •
Updated: 13 Dec 2019, 9:28 AM IST
police health camp
police health camp

रक्तिम तिवारी/अजमेर.

लगातार हार्ड ड्यूटी और व्यस्ततम दिनचर्या से पुलिसकर्मी (police cops) तनावग्रस्त रहने लगे हैं। उनमें चिड़चिड़ापन, मानसिक (mental) शारीरिक (physical) परेशानियों (problem) के अलावा बीमारियां भी बढ़ रही हैं। इसको देखते हुए पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिला पुलिस जल्द हैल्थ चेकअप कैंप लगाएगी।

थानों सहित गश्त और अन्य हार्ड ड्यूटी (hard duty) के चलते पुलिसकर्मियों की मानसिक एवं शारीरिक परेशानियां बढ़ रही हैं। वीक ऑफ (week off) का कोई प्रावधान नहीं है। उन्हें छुट्टी भी आसानी से नहीं मिलती है।

ऐसे में कई पुलिसकर्मी मधुमेह (diabities), उच्च रक्तचाप (BP) , नेत्र (eye), उदर और अन्य रोग से ग्रस्त हो रहे हैं हैं। प्रदूषण के कारण कई पुलिसकर्मी श्वास की बीमारी से भी परेशान हैं। इसको देखते हुए पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने राज्यभर में पुलिसकर्मियों की हैल्थ चेकअप कराने का फैसला किया है।

यह बोले थे डीजीपी...
हाल में अजमेर आए डीजीपी डॉ. भूपेंद्र यादव (Bhupendra yadav) ने कहा था कि पुलिसकर्मी स्वस्थ और खुश रहे इसके प्रयास जारी हैं। तनाव रहित पुलिसकर्मी ही ढंग से ड्यूटी कर सकते हैं। पुलिसकर्मियों का सामाजिक मेल-जोल कैसे बढ़े इसके प्रयास जारी हैं। उनकी स्वास्थ्य जांच और कल्याण कार्यक्रम भी जल्द शुरू किए जाएंगे।

फैक्ट अजमेर जिले में पुलिस स्टाफ
पुलिस महानिरीक्षक-1
पुलिस अधीक्षक-1
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक-5
पुलिस उप अधीक्षक-16
पुलिस निरीक्षक-41
उप निरीक्षक-134
सहायक निरीक्षक-255
कांस्टेबल-2578
हैड कांस्टेबल-684


मुख्यालय के निर्देशानुसार पुलिसकर्मियों के लिए हैल्थ चेकअप कैंप जल्द लगाया जाएगा। इसकी तैयारियां जारी हैं।
कुंवर राष्ट्रदीप, पुलिस अधीक्षक अजमेर

Published on: