30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

6th Ajmer Literature Festival : अजमेर लिटरेचर फेस्टिवल 20 से

छठा अजमेर लिटरेचर फेस्टिवल(6th Ajmer Literature Festival ) 20 से 22 दिसंबर तक पटेल इंडोर स्टेडियम(Patel Indoor Stadium) में होगा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Preeti Bhatt

•

Updated: 12 Dec 2019, 11:49 AM IST

6th Ajmer Literature Festival : अजमेर लिटरेचर फेस्टिवल 20 से

6th Ajmer Literature Festival : अजमेर लिटरेचर फेस्टिवल 20 से

अजमेर. छठा अजमेर लिटरेचर फेस्टिवल(6thajmer literature festival ) 20 से 22 दिसंबर तक पटेल इंडोर स्टेडियम(Patel Indoor Stadium) में होगा। दी लिटरेरी सोसाइटी ऑफ इंडिया (The Literary Society of India) के तत्वावधान में होने वाले फेस्टिवल(festival) में देश और दुनिया के ख्यातनाम लेखक, विचारक, बुद्धिजीवी भाग लेंगे।

Read More :ajmer news : बेटी को कलक्टर ‘पापा’ का इंतजार

समिति के समन्वयक रास बिहारी गौड़ ने बताया कि महात्मा गांधी के 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में पूरा समारोह बापू को समर्पित होगा । समिति सदस्य डॉ संजय भार्गव ने बताया किफेस्टिवल में ज्ञानपीठ पुरुस्कार विजेता नासिरा शर्मा, चौथा सप्तक के वरिष्ठ कवि नंदकिशोर आचार्य, प्रसिद्ध पत्रकार राजदीप सरदेसाई, राज्यसभा टी वी के पूर्व संपादक राहुल देव, हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्विद्यालय के कुलपति ओम थानवी, बिहारी पुरुस्कार विजेता आई दान सिंह भाटी, प्रसिद्ध कवि एवं गांधीवादी चिंतक अनिरुद्ध उमठ, वरिष्ठ शायर अशोक रावत के साथ डेनमार्क से अंग्रेजी की बेस्ट सेलर लेखिका अर्चना पैन्यूली , इजिप्ट से उर्दू के नामचीन कथाकार मोहम्मद रफी मोहम्मद सामिल होंगे। सोशल मीडिया एवम छोटे पर्दे पर धूम मचाने वाली युवा कवियत्री प्रिया मालिक, युवा कवि चिराग जैन, बेस्ट सेलर लंपट गंज के लेखक पंकज प्रसून, राजस्थानी गीतों के सुमधुर गीतकार कैलाश मंडेला के साथ दास्तानगोई में संगीतमय कहानी सुनाने वाले लेखक सात्विक भी शामिल होंगे।

Read More : Inter College Cultural Program : Classical dance देख मंत्रमुग्ध हुए दर्शक .......देखें वीडियो

धनराज चौधरी ने बताया कि अलग अलग विषयों पर सत्र के अतिरिक्त कला दीर्घा और पुस्तक प्रदर्शनी का भी आयोजन होगा। इस अवसर पर देश के प्रतिष्ठित प्रकाशन समूह बोधि प्रकाशन की पुस्तक प्रदर्शनी और फोटो ग्राफ के लिए कला दीर्घा बनाई जाएगी। नवीन सोगानी ने बताया प्रत्येक सत्र औसतन पैंतालीस से पचास मिनट का होगा। इसमें गांधी के सर्वकालिक मूल्य, गांधी और राष्ट्रभाषा, पत्रकारिता के भाषाई मानक, कथा साहित्य का वैश्विक परिदृश्य और अन्य विषयों पर चर्चा होगी। सम्राट पृथ्वीराज राजकीय महाविद्यालय एवं महिला राजकीय महाविद्यालय में साहित्य के विशेष सत्र हेांगे। इसमें आगरा के अशोक रावत, जोधपुर के दिनेश सिंदल, महिला राजकीय महाविद्यालय में मिलिए अपने कथाकार में नासिरा शर्मा से कवियत्री विमलेश शर्मा विशेष बातचीत करेंगी।

Read More : Agitation: अजमेर में पानीपत, स्टूडेंट्स ने किया कलक्ट्रेट और सिनेमाघर पर प्रदर्शन