अजमेर

सुरक्षा पर सवालिया निशान लगाता राजस्थान का ये जेल… होमगार्ड और प्रहरी ही करते हैं अफीम की सप्लाई…!

अफीम लेकर राजस्थान की इस जेल में पहुंच गया होमगार्ड... फिर हुआ कुछ ऐसा
2 min read
• •
Updated: 28 Jun 2018, 6:29 PM IST
home guard arrested in supplying drugs in Ajmer jail
home guard arrested in supplying drugs in Ajmer jail

अजमेर। सेन्ट्रल जेल अजमेर में बंदियों को दी जाने वाली सुविधा और नशे की खेप का एक सच गुरुवार को सामने आया। जेल प्रशासन ने जेल सुरक्षा में लगे होमगार्ड की तलाशी ली तो उससे 35 ग्राम अफीम बरामद की। वह अफीम जेल के भीतर बंदी को देने के लिए लाया था। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने जेल प्रशासन की शिकायत पर मादक पदार्थ अधिनियम व राजस्थान कारागर अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है।

औचक तलाशी में बरामद की गई अफीम

पुलिस उप अधीक्षक(उत्तर) डा. दुर्गसिंह राजपुरोहित ने बताया कि गुरुवार सुबह सेन्ट्रल जेल प्रशासन ने औचक तलाशी ली गई। जेल सुरक्षा में तैनात होमगार्ड लोहागल हाल शुभम कॉलोनी निवासी शंकरसिंह राजपूत की तलाशी के दौरान 35 ग्राम अफीम बरामद की गई। प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया कि शंकर सिंह जेल के भीतर बंदी को देने के लिए अफीम लेकर आया था लेकिन वह अफीम बंदी तक पहुंचाता उससे पहले ही जेल प्रशासन की नजर में आ गया।


पड़ताल में जुटी पुलिस
जेल अधीक्षक की शिकायत पर सिविल लाइन्स थाना पुलिस ने होमगार्ड के जवान शंकर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपित से बरामद मादक पदार्थ के संबंध में गहनता से पड़ताल में जुटी है। आखिर वह किसके लिए मादक पदार्थ लेकर आया था। उसको इसके एवज में कितनी रकम मिलनी थी? इन सभी सवालों का पुलिस पड़ताल में जुटी है।


पूर्व में भी पकड़े गए
यह पहला अवसर नहीं है जब अजमेर सेन्ट्रल जेल में मादक पदार्थ पकड़ी गई हो। इससे पूर्व भी होमगार्ड और जेल सेवा में तैनात जेल प्रहरी अलग-अलग तरीकों से मादक पदार्थ की खेप जेल के भीतर पहुंचाने के मामले में पकड़े जा चुके हैं। इससे पहले एक होमगार्ड के जवान को जूते के सोल में और जेल प्रहरी को जेल की दीवार के पास से मादक पदार्थ की पुडिय़ा और मोबाइल फेंकते पकड़ा जा चुका है।

Updated on:
28 Jun 2018, 6:29 PM IST
Published on: