मिश्रा के स्थान पर महिला इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जितेंद्र डीगवाल को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ. डीगवाल ने भी तत्काल कार्यभार संभाल लिया।
अजमेर.
राजकीय बॉयज इंजीनियरिंग कॉलेज (Govt engineering college) के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. रोहित मिश्रा को सरकार ने हटा दिया है। सोमवार रात १० बजे तकनीकी शिक्षा विभाग ने इसके आदेश भेजे। मिश्रा के स्थान पर महिला इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य (principal) डॉ. जितेंद्र डीगवाल को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ. डीगवाल ने भी तत्काल कार्यभार (take charge) संभाल लिया।
निवर्तमान प्राचार्य डॉ. रोहित मिश्रा (rohit mishra) को सरकार ने बीती 10 मार्च को कार्यवाहक प्राचार्य बनाया था। उनके खिलाफ सरकार और तकनीकी शिक्षा विभाग (technical education dept) को लगातार शिकायतें मिल रही थी। इनमें कथित तौर पर स्टोर संबंधित अनियमितताएं सहित अन्य मामले शामिल थे। पिछले दो-तीन महीने में बोर्ड ऑफ गवनर्स (board governors) की बैठक में तकनीकी शिक्षा राज्यमंत्री (technical education minister) और अधिकारियों के समक्ष भी मामले उठे। तबसे उनके खिलाफ कार्रवाई होना तय था। पत्रिका ने 24 मार्च को प्राचार्यों के कामकाज से खुश नहीं है सरकार शीर्षक से खबर भी प्रकाशित की थी।
दूसरी बार हटाया सरकार ने
राजभवन (raj bhawan)और पिछली भाजपा सरकार (bjp govt) में भी बॉयज इंजीनियरिंग कॉलेज की शिकायतें पहुंची थी। मामलों की जांच में जुटे तकनीकी शिक्षा विभाग ने 30 मई 2017 को डॉ. रोहित मिश्रा को हटा दिया। साथ ही राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय (rajasthan technical education) को प्रो. रंजन माहेश्वरी को कार्यवाह प्राचार्य नियुक्त किया। प्रो. माहेश्वरी इस कॉलेज में करीब 22 महीने प्राचार्य रहे थे। कांग्रेस सरकार (congress govt) ने मार्च में प्रो. माहेश्वरी को पुन: तकनीकी शिक्षा विश्वविद्यालय भेजकर डॉ. मिश्रा को कमान सौंप दी। इसके बाद लगातार उनके खिलाफ लगातार शिकायतें जारी थी।
read more: Tradition: महिलाओं ने किया बछबारस पूजन
कब मिलेगा स्थाई प्राचार्य?
बॉयज इंजीनियरिंग कॉलेज में जून 2015 से स्थाई प्राचार्य (permanent principal) नहीं है। डॉ. एम. एम. शर्मा के एमएनआईटी (MNIT) लौटने के बाद से कार्यवाहक प्राचार्यों (caretaker principal) पर ही दारोमदार है। अब इसी कॉलेज के इलेक्ट्रिॉनिक इंस्ट्रूमेंटेशन एन्ड कंट्रोल विभाग के रीडर डॉ. जितेंद्र कुमार डीगवाल (jeetendra kumar deegwal) को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। वे मौजूदा वक्त महिला इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य हैं।