अजमेर

Innovation: पुलिस के लिए खास होगा 31 दिसंबर, हैरान रह जाएंगे आप

इस कार्य में पुलिस मित्र अथवा सीएलजी के सदस्य भी जुडऩा चाहें तो उन्हें साथ लिया जाएगा।
2 min read
• •
Updated: 30 Dec 2019, 9:36 AM IST
rajasthan police
rajasthan police

रक्तिम तिवारी/अजमेर. साल 2019 के अंतिम दिन यानि मंगलगवार को प्रदेश की पुलिस (police force) अलग अंदाज में दिखेगी। सामाजिक सरोकार (social responcebility) के तहत पुलिस अधिकारी और जवान जरूरतमंदों को गर्म कपड़े (warm clothes) बांटेंगे। इसे नए साल के संकल्प के तौर पर लिया जाएगा।

जाते साल में समूचा राजस्थान सर्दी की जकड़ में है। बर्फीली हवा, गलन और कडाक़े की ठंड से जनजीवन प्रभावित है। फतेहपुर, माउंट आबू में तापमान माइनस में पहुंच चुका है। वहीं अधिकांश शहरों का तापमान 3 से 6 डिग्री के बीच बना हुआ है। पुलिस महानिदेशक डॉ. भूपेंद्र यादव (DGP Dr.bhpendra yadav) ने सामाजिक सरोकारों के तहत पुलिस अधिकारियों को पत्र लिखा है।

आज बांटेंगे गर्म कपड़े
पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप (Kunwar rashtradeep) ने बताया कि डीजीपी डॉ. यादव के निर्देशानुसार सर्दी और शीतलहर को देखते हुए जरूरतमंदों को गर्म कपड़े बांटे जाएंगे। जिले के सभी 34 थाना क्षेत्रों में मंगलवार रात को यह कार्यक्रम होगा। घरों में मौजूद अतिरिक्त अथवा नए रजाई, कंबल स्वेटर और मिठाई खरीदकर जरूरतमंदों को बांटे (distribute clothes) जाएंगे। इससे बेसहारा लोगों (needy peoples) को सर्दी में राहत मिलेगी। इस कार्य में पुलिस मित्र अथवा सीएलजी के सदस्य भी जुडऩा चाहें तो उन्हें साथ लिया जाएगा।

बढ़ेगा पुलिस का आत्मविश्वास

डीजीपी डॉ. यादव हाल में अजमेर आए थे। उन्होंने कहा था कि पुलिसकर्मियों (police cops)का सामाजिक मेल-जोल कैसे बढ़े इसके प्रयास जारी हैं। उनकी स्वास्थ्य जांच (health check up) और कल्याण कार्यक्रम (welfare programme) भी जल्द शुरू किए जाएंगे। बेसहारा और बेघर लोगों को गर्म कपड़े वितरण उनकी पहल पर ही किया जा रहा है। इससे पुलिस का आत्म विश्वास भी बढ़ेगा।

Published on: