
DGP Bhupendra yadav
अजमेर. प्रदेश में कड़ाके की सर्दी (cold rajasthan )और शीतलहर (breeze) के चलते पुलिस भी सामाजिक सरोकार में आगे बढ़ रही है। पुलिस महानिदेशक डॉ. भूपेंद्र यादव (DGP Bhupendra yadav) ने सभी रेंज के महानिरीक्षक (IG) और पुलिस अधीक्षक (SP) को पत्र लिखा है। उन्होंने अधिकारियों को कड़ाके की सर्दी को देखते हुए जरूरतमंदों को गर्म कपड़े (warm clothes) बांटने का आग्रह किया है।
जाते साल में समूचा राजस्थान सर्दी की जकड़ में है। बर्फीली हवा, गलन और कडाक़े की ठंड से जनजीवन प्रभावित है। फतेहपुर, माउंट आबू में तापमान माइनस में पहुंच चुका है। वहीं अधिकांश शहरों का तापमान 3 से 6 डिग्री के बीच बना हुआ है।
पुलिस महानिदेशक डॉ. भूपेंद्र यादव ने सामाजिक सरोकारों के तहत पुलिस अधिकारियों को पत्र (letter to officers) लिखा है।
बांटें गर्म कपड़े
डॉ. यादव ने पत्र में लिखा है कि सर्दी और शीतलहर को देखते हुए जरूरतमंदों (needy persons) को गर्म कपड़े (warm clothes) बांटने से नववर्ष की खुशियां ढ़ेंगी।
घरों में मौजूद अतिरिक्त अथवा नए (new clothes) रजाई, कंबल स्वेटर खरीदकर जरूरतमंदों को बांटने से उन्हें सर्दी में राहत मिलेगी। इस कार्य में पुलिस मित्र (police mitra) अथवा सीएलजी (CLG members) के सदस्य भी जुडऩा चाहें तो उन्हें साथ लिया जा सकता है।
चेक किए सीसीटीवी फुटेज
पंचशील नगर इलाके में मॉल के निकट हुई वारदात के हमलावरों को क्रिश्चयनगंज थाना पुलिस तलाश रही है। पुलिस ने रविवार को सीसीटीवी फुटेज चेक करने के अलावा आसपास के इलाकों में दबिश भी दी। फिलहाल आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला है।
Updated on:
29 Dec 2019 08:47 pm
Published on:
29 Dec 2019 08:47 pm
