अजमेर

Innovation: स्कूल ड्रॉप आउट बच्चों के लिए चलेंगे खास कोर्स

स्थिति सामान्य होने पर ऑफलाइन बुलाया जाएगा। यह पाठ्यक्रम नि:शुल्क और स्कूल के निर्धारित समय के बाद चलाए जाएंगे।
less than 1 minute read
Jan 11, 2022
special courses for students
special courses for students

अजमेर. स्कूल ड्रॉप आउट बच्चों को शिक्षा से जोडऩे और स्वावलंबी बनाने के लिए डेमोंस्ट्रेशन स्कूल का चयन कौशल विकास पाठ्यक्रमों के लिए हुआ है। यहां नि:शुल्क ब्यूटी एंड वेलनेस और रिटेल पाठ्यक्रम चलेंगे। दोनों कोर्स में स्कूल शिक्षा छोड़ चुके बच्चों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रधानाचार्य डॉ. प्रियंका चतुर्वेदी ने बताया कि शिक्षा मंत्रालय स्किल हब कार्यक्रम के तहत ड्रॉप आउट बच्चों के लिए नि:शुल्क कौशल आधारित पाठ्यक्रम चला रहा है। इसके तहत स्कूल को ब्यूटी एंड वेलनेस और रिटेल पाठ्यक्रम स्वीकृत किए गए हैं।

ड्रॉप आउट बच्चों के चयन के लिए शिक्षकों ने सर्वेक्षण शुरु कर दिया है। सरकार की कोरोना गाइडलाइंस को देखते हुए चयनित बच्चों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा। स्थिति सामान्य होने पर ऑफलाइन बुलाया जाएगा। यह पाठ्यक्रम नि:शुल्क और स्कूल के निर्धारित समय के बाद चलाए जाएंगे।

आरपीएससी: उत्तर कुंजी पर ऑनलाइन आपत्ति 12 से

अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग ने प्रधानाध्यापक प्रवेशिका विद्यालय ( संस्कृत शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2021 की उत्तर कुंजी पर ऑनलाइन आपत्ति मांगी है। अभ्यर्थी 12 से 14 जनवरी तक आपत्ति दे सकेंगे।

सचिव हरजीलाल अटल ने बताया कि आयोग ने पिछले साल 11 अक्टूबर को प्रधानाध्यापक प्रवेशिका विद्यालय ( संस्कृत शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2021 के प्रथम और द्वितीय पेपर कराए थे। इनकी मॉडल उत्तर कुंजी वेबसाइट पर जारी की गई हैं। अभ्यर्थी 12 से 14 जनवरी तक वांछित प्रमाण पत्रों के साथ ऑनलाइन आपत्ति दे सकेंगे।

खास निर्देश
-एसएसओ पोर्टल पर लॉग इन कर रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन
-आपत्तियां वेबसाइट पर उपलब्ध मॉडल प्रश्न पत्र के क्रम में
-प्रति प्रश्न देना होगा 100 रुपए शुल्क
-फीस ई-मित्र/कियोस्क अथवा पेमेंट गेटवे से
-वसूला गया शुल्क नहीं होगा देय

Published on:
11 Jan 2022 08:15 am