अजमेर

योजनाओं में पानी पहुंचाने,माली हालत सुधारने के निर्देश

एडीए चेयरमैन ने ली बैठक,कामकाज में तेजी लाने के निर्देश
2 min read
Jul 14, 2020
ada
ada

अजमेर.जिला कलक्टर एवं एडीए के चेयरमैन प्रकाश राजपुरोहित ने मंगलवार को प्राधिकरण के कामकाज की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को त्वरित गति से कामकाज के निर्देश Instructions दिए। राजपुरोहित ने कहा कि प्राधिकरण का राजस्व financial condition बढ़ाया जाए। इसके लिए भूखंड निलामी पर जोर दिया जाए। इस साल अधिक से अधिक भूखंडो की नीलामी की जाए। जिस योजना में भूखंड रिक्त है उसकी सूची तैयार की जाए। उन्होनें विकास कार्यों पर चर्चा करते हुए अधिकारियों से सुझाव भी मांगे।

योजनाओं में पानी के लिए मांगा तकमीना

प्राधिकरण अध्यक्ष ने पृथ्वीराज नगर,विजयराजे सिंधिया नगर, पंचशील ई-ब्लाक तथा ट्रांसपोर्ट नगर योजना water in schemes में में पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए जलदाय विभाग के अधिकारियों से तकमीना उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। जलदाय विभाग के अधिकारियों के कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर के लिए प्राधिकरण ड्राइंग व डिजाइन उपलब्ध करवाए। उन्होनें योजनाओं में पानी पहुंचाने के लिए जलदाय विभाग के एसई से चर्चा की।
पुष्कर रोड के लिए डीपीआर बनाओ

पुरोहित ने कहा कि अजमेर-पुष्कर के बीच पुष्कर घाटी पर आवाजाही को सुगम बनाने के लिए घाटी की सडक़ को चौड़ा किया जाएगा। उन्होनें ने इसके लिए अभियंताओं को डीपीआर तैयार करने के लिए कहा। उन्होनें पुष्कर में रोड व ड्रेनेज सिस्टम सुधारने के लिए भी निर्देशित किया।
चौपाटी के लिए करें भूमि आवाप्त

प्राधिकरण अध्यक्ष ने कहा कि स्मार्ट सिटी के तहत विकसित होने वाली आना सागर चौपाटी के लिए शेष रही जमीन की आवाप्ति की जाए। उन्होनें उपायुक्त से इसकी जानकारी ली। साथ ही एनएलसीपी के अन्तर्गत शेष रहे फंड की भी जानकारी ली।
पालबीचला का निरीक्षण करेंगे अधिकारी

शहर में वैकल्पिक मार्ग के रूप में विकसित किए जाने वाले पालबीसला वैकल्पिक मार्ग पर भी चर्चा हुई। एडीए अध्यक्ष ने कहा कि इसके लिए भूमि आवाप्त की जाए। अधिकारी बुधवार को इसका निरीक्षण कर सकते हैं।

गौरवपथ होगा सिक्स लेन

एडीए अध्यक्ष ने निर्देश दिए कि गौरव पथ को सिक्स लेन करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जाए। इसका निर्माण स्मार्ट सिटी के तहत होगा। सडक़ के किनारे ब्लॉक लगाए जाएंगे।

विकसित किए जाएं पार्क

प्राधिकरण अध्यक्ष ने अशोक उद्यान, ट्रैफिक पार्क, राजीव उद्यान के विकास पर चर्चा की। राजपुरोहित ने कहा कि शहर में पार्क विकसित किए जाएं। इसके लिए स्मार्ट सिटी का सहयोग लिया जाए। शेष पार्क प्राधिकरण खुद विकसित करे।

बैठक में एडीए कमिश्नर रेणु जयपाल, सचिव किशोर कुमार, उपायुक्त रामचन्द्र गरवा सहित अन्य अधिकारी व अभियंता शामिल हुए।

Published on:
14 Jul 2020 08:53 pm