अजमेर

Ready To Eat Food: बदलता जायका…देशी के साथ अंतर्राष्ट्रीय फूड भी हो रहा शामिल

Ready To Eat Food: बदलते वक्त के साथ लोगों के खान-पान का तरीका बदल रहा है। अति व्यस्तता के कारण बाजारों में उपलब्ध देशी क साथ अंतर्राष्ट्रीड रेडी टू ईट फूड लोगों की पसंद बन रहा है।

less than 1 minute read
Sep 08, 2023

पत्रिका न्यूज नेटवर्क/अजमेर। Ready To Eat Food: बदलते वक्त के साथ लोगों के खान-पान का तरीका बदल रहा है। अति व्यस्तता के कारण बाजारों में उपलब्ध देशी क साथ अंतर्राष्ट्रीड रेडी टू ईट फूड लोगों की पसंद बन रहा है। खासतौर पर कामकाजी लोग और पढ़ाई करने वाले युवाओं में इसका ज्यादा क्रेज है। यह पैक्ड फूड 100 से 250 रुपए में उपलब्ध हो जाते हैं।

इनकी सबसे ज्यादा डिमांड
●लेमन, इलाइची और अदरक, तड़का चाय
●टाकोज, चीज स्पैगिटी सलाद
●ओपन सैंडविच, फ्रूट सलाद
●छोले चावल, दाल मखानी
●वेजिटेबल बिरयानी
●वेज नूडल्स, शाही पनीर
●इडली, डोसा, उपमा

इंटरनेशनल फूड हो रहा शामिल
पुष्कर के लग्जरी होटल के मेन्यू में फास्ट फूड, मेन कोर्स और ड्रिंक एड की गई हैं। इसमें थाईलेंड, फ्रांस और रूस की वेजिटेबल द रीडिंग करी, बीटरूट टाकोज, किनोवा सैलेड और पिज्जा भी मुहैया कराए रहे हैं। कंपाउंड जूस की मांग भी बढ़ रही है।

टॉपिक एक्सपर्ट
खान-पान में सॉफ्ट ड्रिंक-फूड वेरायटी में काफी बदलाव हो रहा है। वेंडर्स, होटल-रेस्टोरेंट विभिन्न तरह की नई डिश मुहैया करा रहे हैं। पैकेज्ड फूड भी उपलब्ध हैं, हालांकि फूड क्वालिटी और स्वास्थ्य का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। कई मामलों में पेट दर्द जैसी समस्याएं भी होती हैं।-प्रो. ऋतु माथुर, फूड-न्यूट्रिशियन विभाग, मदस विवि

Published on:
08 Sept 2023 05:23 pm
Also Read
View All