संचालन जरूरी : सरिस्का टाइगर रिजर्व के अंदर पाण्डव काल का ऐतिहासिक पाण्डुपोल हनुमान मंदिर है। इस मंदिर की मान्यता अलवर, राजस्थान ही नहीं, बल्कि हरियाणा, दिल्ली, मध्यप्रदेश, पंजाब, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों तक है। इस कारण बड़ी संख्या में लोग ऐतिहासिक हनुमान मंदिर के दर्शन को हर मंगलवार, शनिवार एवं सप्ताह के अन्य दिनों में आते हैं। इस कारण पूरे सप्ताह सरिस्का में वाहनों की रेलमपेल रहती है। वाहनों की आवाजाही के चलते यहां वायु प्रदूषण होता है। इसके अलावा प्रतिदिन पर्यटक जिप्सी एवं केंटर में जंगल सफारी के लिए भी जाते हैं। अभी सरिस्का में डीजल-पेट्रोल की जिप्सी व केंटर है। इनके संचालन से भी जंगल में प्रदूषण को बढ़ावा मिलता है। साल में एक बार ऐतिहासिक पाण्डुपोल हनुमान मंदिर पर भरता है। इसमें देश भर से हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। सरिस्का क्षेत्रों तक हजारों की संख्या में वाहन पहुंचते हैं।