अजमेर

Pushkar mela 2019: धोरों में मचेगी सांस्कृतिक आयोजन की धूम

Pushkar mela 2019: पुष्कर मेले का झंडारोहण से 4 से आगाज, लाखों दीयों से जगमाएंगे सरोवर के घाट

3 min read
Nov 01, 2019
pushkar mela 2018 : राजस्थानी रंग में रंगी विदेशी बाला, जब थिरके उसके कदम तो हर कोई देखता ही रह गया,pushkar mela 2018 : राजस्थानी रंग में रंगी विदेशी बाला, जब थिरके उसके कदम तो हर कोई देखता ही रह गया, सुनसान रहने वाले पुष्कर के रैतीले धोरो में रौनक लौटने लगी है। पशुपालिकों ने डेरे जमाने शुरू कर दिए है।,Pushkar fair 2019 : रेतीले धोरों पर बढऩे लगी रौनक, सुनसान रहने वाले पुष्कर के रैतीले धोरो में रौनक लौटने लगी है। पशुपालिकों ने डेरे जमाने शुरू कर दिए है।

Pushkar Fair 2019 : मेला मैदान में बढऩे लगी रौनक, 540 पशु पहुंचेपुष्कर. पुष्कर के रेतीले धोरों में सांस्कृतिक आयोजन (Cultural events) की धूम मचेगी। कार्तिक मास की गोपाष्टमी तिथि 4 नवंबर को जिला प्रशासन की ओर से सुबह 9 बजे पुष्कर सरोवर के घाट (Ghats of Pushkar Sarovar) पर मंत्रोच्चार से पूजन किया जाएगा तथा 11 बजे मेला मैदान में जिला कलक्टर विश्व मोहन शर्मा विधिवत पूजा के झंडारोहण करके मेले का उदघाटन करेगे। शाम ढलने के साथ ही पुष्कर सरोवर के किनारे बने 52 घाट लाखों दीपक की रोशनी से जगमगा उठेंगे। कस्बेवरासी पुरोहित, जिला प्रशासन एवं स्कूली छात्र छात्राएं घाटों पर दीपदान(deepdan) करेंगे। रंगोलियां बनाई जाएगी तथा वराह घाट पर महाआरती होगी।

Read More : ISKCON : कृष्णभक्ति से सराबोर रहेगा पुष्कर तीर्थ
इसी दौरान ख्याति प्राप्त नगाड़ा वादक नाथूलाल सोलंकी एंड पार्टी नगाड़ा वादन करेगी ऊंट सज्जा का कार्यक्रम होगा। उद्घाटन समारोह के दौरान प्रात: साढ़े दस बजे मेला मैदान में ही स्कूली छात्राओं की ओर से रंगारंग नृत्य कार्यक्रम पेश किया जाएगा मांडना प्रतियोगिताएं होगी साथ ही देशी एवं विदेशी पर्यटकों के बीच फुटबॉल का मैच खेला जाएगा। इसी दिन शाम को 5.30 बजे पुष्कर सरोवर के 52 घाट लाखों दीयों की रोशनी से जगमगा उठेंगे। कस्बेवासियों, पुरोहितों जिला प्रशासन स्कूली बच्चों की ओर से पुष्कर सरोवर के 52 घाटों पर महादीप दान का कार्यक्रम किया जाएगा, रंगोलियां बनाई जाएगी पुष्कर सरोवर के वराह घाट पर पं. सत्यनारायण शर्मा के सान्निध्य में महाआरती का आयोजन होगा पूजन अभिषेक किया जाएगा। रात्रि 7 बजे कबीर कैफे के नीरज आर्य की ओर से मेला मैदान के स्टेडियम पर संगीत का कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।


यह रहेगा कार्यक्रम

5 नवंबर : सुबह 10 बजे मेला मैदान में लंगड़ी टांग प्रतियोगिता
-सुबह 10.30 बजे स्थानीय एवं विदेशी खिलाडिय़ों के बीच सतोलिया मैच

-11 बजे कैमल डेकोरेशन प्रतियोगिता
- दोपहर 12 बजे रेतीले धोरों में ढोल की थाप पर नृत्य प्रतियोगिता

-शाम 7 बजे मेला स्टेडियम में पहले चरण की वहीं शॉप पुष्कर प्रतियोगिता
- रात्रि 8.30 बजे देवेंद्र शर्मा की ओर से कथक डांस का सीधा प्रसारण

- रात्रि 9 बजे वॉइस ऑफ पुष्कर का फि नाले कार्यक्रम

6 नवंबर- सुबह 10.30 बजे मेला मैदान में देशी एवं विदेशी खिलाडिय़ों के बीच कबड्डी मुकाबला।

-10.30 बजे रेतीले धोरों में ढोल की थाप पर हॉर्स डांस प्रतियोगिता।
-दोपहर 1 बजे अंतर पंचायत खेलकूद प्रतियोगिताएं

-शाम 7 बजे मेला स्टेडियम पर सांस्कृतिक संगीत का कार्यक्रम होगा। इसमें कलाकार हरि भट्ट सितार वादन करेंगे। वहीं पुष्कर के हेमंत देवड़ा एवं तोगाराम की ओर से अलगोजा तथा अनु सोलंकी की ओर से डांस प्रस्तुत किया जाएगा।
7 नवंबर- सुबह 8 बजे मेला मैदान में देशी एवं विदेशी पर्यटकों के बीच लगान क्रिकेट मैच

-दोपहर 1 बजे अंतर पंचायत समिति खेलकूद
-अपराह्न 3 बजे एसएचजी महिलाएं घूमर नृत्य पेश करेंगी।

-अपराह्न 4 बजे रामादेवी और पायल जांगिड़ की वार्ता
-शाम 5 बजे पुष्कर सरोवर के वराह घाट पर महाआरती

-शाम 7 बजे महात्मा गांधी पर मुद्रा थिएटर का उद्घाटन
-शाम 7.45 बजे रामादेवी एंड पार्टी की ओर से फैशन शो का आयोजन

- रात 9.15 बजे जयपुर कथक केंद्र की ओर से कथक नृत्य की प्रस्तुति।

8 नवंबर- सुबह 8.30 बजे गुरुद्वारा से मेला मैदान तक कस्बे के संतों महंतों पुरोहितों विभिन्न सामाजिक संगठनों के धार्मिक अनुयायियों की मौजूदगी में आध्यात्मिक पदयात्रा।
इसी के साथ ही पुष्कर सरोवर के 52 घाटों पर कार्तिक मास की पवित्र प्रबोधिनी एकादशी से पांच दिनों के लिए पंचतीर्थ महास्नान शुरू हो जाएगा। इस धार्मिक यात्रा के साथ ही पुष्कर का पंच दिवसीय धार्मिक पुष्कर मेले का आगाज होगा।

-सुबह 11 बजे मुच्छड़ प्रतियोगिता
- 11.30 बजे विदेशी महिला पर्यटकों की मौली साफ ा बंधन प्रतियोगिता

-दोपहर 1 बजे मेला मैदान में अंतर पंचायत समिति खेलकूद प्रतियोगिताएं
- शाम 5 बजे गिर एवं शंकर पशु प्रदर्शनी का उद्घाटन

- 5.30 बजे विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन होगा।

Read More : Pushkar Fair 2019 : मेला मैदान में बढऩे लगी रौनक, 540 पशु पहुंचे

Published on:
01 Nov 2019 11:30 am
Also Read
View All