
Pushkar Fair 2019 : मेला मैदान में बढऩे लगी रौनक, 540 पशु पहुंचे
अजमेर. पुष्कर पशु मेला मैदान में पशुओं की आवक बढऩे लगी है। बुधवार की शाम तक मेले में कुल पश 540 आ चुके हैं। इनमें सर्वाधिक ऊंट 437 व 90 अश्व वंश, 5 गोवंश, 8 भैंसें आई हैं।
वर्ष पर्यन्त सुनसान रहने वाले पुष्कर के रैतीले धोरो में रौनक लौटने लगी है। पशुपालकों ने डेरे जमाने शुरू कर दिए है। मेला स्टेडियम के पीछे धोरों में अश्वों का अस्तबल सजाया जा रहा है। टेन्ट लग रहे है। पशु पालन विभाग की ओर से 28 अक्टूबर को विधिवत पुष्कर पशु मेले का शुभारम्भ कर दिया है। मेला मैदान में झंडा चौकी लगा दी गई है तथा इसी के साथ पशुओं की आवक की गणना शुरू कर दी गई है। पशुपालकों व पशुओं कें लिए पेयजल की 36 खेलियां मरम्मत कराकर उनमें पेयजल भरने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके अलवा धोरों की सफाई, बिजली का कार्य किया जा रहा है। सांस्कृतिक आयोजन के लिए टेन्ट लगने शुरू हो गए है।
मेलाकार्यक्रम -
पशुपालन विभाग की संयुक्त निदेशक डॉ.़ अजय आरोड़ा ने बताया कि 4 नवम्बर को जिला कलटर विश्व मोहन शर्मा मेला मैदान में पूजन के साथ झंडारोहण करेगे। इसी के साथ ही पशुओं की खरीद फरोख्त शुरु हो जाएगी। विभाग स्तर पर सफेद चि_ी काटनी शुरू कर दी जाएगी। 4 नवम्बर से 11 नवम्बर तक मेला मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेलकू द प्रतियोगिताएं होगी। व 8 नवम्बर तक गीर एवं शंकर नस्ल पशु प्रदर्शनी का उदघाटन होगा। 12 नवम्बर का मेला मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच मेले का समापन समारोह मनाया जाएगा। विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
---- धार्मिक पंचतीर्थ महास्नान 8 नवम्बर से--
कार्तिकमास की पवित्र प्रबोधिनी एकादशी तिथी 8 नवम्बर से पुष्कर मेले का पंचतीर्थ महास्नान शुरू हो जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से पुष्कर सरोवर का पूजन करके धार्मिक मेले की शुरूआत की जाएगी। यह धार्मिक स्नान कार्तिकमास की पूर्णिमा तिथी के आखिंरी पंचतीर्थ महास्नान के साथ सम्पन्न होगा। इस पांच दिनो की अवधि में करीब तीन लाख से भी अधिक पवित्र पुष्कर सरोवर में आस्था की डुबकी लगाएंगे। कस्बे के संत महन्तों का शाही स्नान होगा।
Published on:
31 Oct 2019, 12:49 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.