अजमेर

जयपुर की स्कूली टीम ने पुष्कर सरोवर के घाट पर मचाया जमकर हुड़दंग

तीर्थ की तोड़ी मर्यादाएं, सिविल डिफेंस टीम से उलझे

less than 1 minute read
Sep 16, 2019
पुष्कर सरोवर के चोड़़ी पेड़ी घाट पर गहरे जल में दूर तक उ त्पात मचाते जयपुर से आए स्कू ली टीम

पुष्कर (अजमेर). जयपुर से आई स्कूली टीम के विद्यार्थियों ने रविवार को पुष्कर सरोवर के घाटों पर जबरदस्त हुड़दंग मचाया। रोकने पर छात्र सिविल डिफेंस टीम उलझ गए तथा अनर्गल आरोप लगाते हुए हंगामा खड़ा कर दिया। मामला बढऩे पर पुलिस ने मौके पर जाकर छात्रों को घाट से रवाना किया।

स्कू ली विद्यार्थियों का समूह सरोवर के यज्ञ घाट पर पहुंचा जहां हो-हल्ला करने पर पुरोहितों ने रवाना कर दिया। इस पर सभी विद्यार्थी ब्रह्म घाट पहुंच गए। यहां से भी पुरोहितों के विरोध पर सभी छात्र-छात्राएं सूनसान चोड़ी पेड़ी घाट पर चले गए। सिविल डिफेंस टीम के अमित भट्ट का आरोप है कि छात्रों ने स्नान के दौरान गहरे जल में जाकर शोर-शराबा मचाना शुरू कर दिया तथा जल तक जूते लेकर मर्यादा तोडऩे लगे। जानकारी मिलने के साथ ही जयपुर घाट से सिविल डिफेंस टीम ने मौके पर आकर मनाही की। इस पर छात्र एवं उनके साथ आए अधिकारी सिविल डिफेंस टीम से उलझ गए। उन्होंने छात्रों से डंडों से मारपीट करने का आरोप लगाया तथा माफी मांगने पर अड़ गए। इस दौरान पुरोहितों ने समझाना चाहा तो छात्रों का उत्पात और बढ़ गया। मामला बढऩे पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा छात्रों की टीम को घाट से रवाना किया तब जाकर विवाद शांत हो सका।

ये भी पढ़ें

तीन साल बाद खोले बीसलपुर बांध के 17 गेट

ये भी पढ़ें

खारी नदी में बहे दो मासूम बालक, ग्रामीणों ने एक को बचाया
Published on:
16 Sept 2019 05:01 am
Also Read
View All