27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खारी नदी में बहे दो मासूम बालक, ग्रामीणों ने एक को बचाया

धूंधरी क्षेत्र की घटना : अंधेरा होने पर तलाशी अभियान रोका

less than 1 minute read
Google source verification
खारी नदी में बहे दो मासूम बालक, ग्रामीणों ने एक को बचाया

खारी नदी में बहे बालक की तलाश में जुटी एसडीआरएफ की टीम

केकड़ी (अजमेर). केकड़ी के समीप धूंधरी गांव में रविवार खारी नदी के बहाव में दो बालक बह गए। एक बालक को ग्रामीणों ने बचा लिया। लेकिन दूसरे बालक का शाम तक पता नहीं चल सका। दोनों बालक सगे भाई थे। धूंधरी निवासी शौकीन कहार के दो पुत्र हनुमान (11) व किशन (6) सुबह बकरियां चराने गए थे। इस दौरान दोनों खारी नदी की ओर चले गए, जहां अज्ञात परिस्थितियों में पैर फिसलने से दोनों पानी में बहने लगे। उनकी पुकार सुनकर आसपास के खेतों में कार्य कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। कुछ युवक दोनों को बचाने नदी में उतर गए और किशन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। लेकिन हनुमान पानी के तेज बहाव में बह गया। सूचना पर केकड़ी तहसीलदार कपिल शर्मा, एसआई सुमन मीणा व सावर थानाधिकारी मुनीर मोहम्मद मौके पर पहुंचे। सिविल डिफेंस के सदस्यों को बुलाकर तलाशी अभियान शुरू करवाया। तेज बारिश के कारण भी तलाशी अभियान में बाधा आई। शाम तक हनुमान का पता नहीं चल पाया। अंधेरा होने पर तलाशी अभियान रोक दिया। इधर एसडीआरएफ की टीम भी शाम को केकड़ी पहुंच गई। एसडीआरएफ की टीम सोमवार को सुबह तलाशी अभियान शुरू करेगी।