
अजमेर. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के तत्वावधान में द्वितीय चरण की जेईई मेन परीक्षा के फार्म भरने जारी हैं। विद्यार्थी गुरुवार तक ऑनलाइन फार्म जमा करा सकेंगे।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के तत्वावधान में प्रथम चरण की परीक्षा जनवरी में कराई गई थी। इसका परिणाम घोषित हो चुका है। अब एजेंसी द्वितीय चरण की परीक्षा कराएगी। इसके ऑनलाइन फार्म भरने जारी हैं। विद्यार्थी गुरुवार तक ऑनलाइन फार्म और नेट बैंकिंग/डेबिट-क्रेडिट कार्ड से फीस जमा करा सकेंगे। परीक्षा 5 से 11 अप्रेल तक कराई जाएगी। परीक्षा परिणाम 30 अप्रेल तक जारी किया जाएगा।
त्रुटियों में सुधार 13 से
जेईई मेन के ऑनलाइन फार्म में रही गलतियों को विद्यार्थी 13 मार्च से सुधार सकेंगे। यह सुविधा उन्हें 16 मार्च तक मिलेगी।
2.40 लाख विद्यार्थी देंगे जेईई एडवांस
जेईई मेन्स के दोनों चरणों में उत्तीर्ण होने वाले करीब 2.40 लाख विद्यार्थी आईआईटी में प्रवेश के लिए जेईई एडवांस परीक्षा देंगे। यह परीक्षा 17 मई को होगी। परीक्षा आईआईटी रुडक़ी के तत्वावधान में कराई जाएगी। जेईई मेन्स में उत्तीर्ण शेष विद्यार्थियों को विभिन्न नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिले मिलेंगे।
मौसम में जून तक लगातार दिखेंगे बदलाव
रक्तिम तिवारी/अजमेर. मौसम पर ग्लोबल वार्मिंग का असर दिखने लगा है। इस साल जून तक मौसम में लगातर कई बदलाव होंगे बेमौसम बरसात, ओलावृष्टि, अंधड़ और तापमान में असामान्य बढ़ोतरी संभव है।
2020 की शुरुआत से चीन, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, रूस, भारत सहित कई देश कड़ाके की ठंडक, बर्फबारी से प्रभावित है। न्यूजीलैंड में 40 साल बाद समुद्र का पानी 4 से 6 डिग्री तक गर्म हो गया है। ऑस्ट्रेलिया में राजस्थान जैसे रेतीले अंधड़ प्रारंभ हो गए हैं। यह ग्लोबल वार्मिंग का असर है।