5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Women’s Day : महिलाओं को दिए फूल और सम्मान से बैठाया

रोडवेज बसों में नि:शुल्क यात्रा के लिए महिला दिवस पर उमड़ी महिलाएं 20 अतिरिक्त बसें लगानी पड़ी, हजारों महिलाओं ने किया सफर
less than 1 minute read
Google source verification
Women's Day : महिलाओं को दिए फूल और सम्मान से बैठाया

Women's Day : महिलाओं को दिए फूल और सम्मान से बैठाया


अजमेर. अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रोडवेज बसों में महिलाओं के लिए नि:शुल्क यात्रा के चलते रविवार को महिलाओं की भीड़ लगी रही। महिलाओं की तादाद को देखकर उनके आरामदायक सफर के लिए नियमिति बसों के अलावा अलग-अलग रूट पर 20 से अधिक बसें और लगानी पड़ी।

किया माल्यार्पण

रोडवेज बस में नि:शुल्क यात्रा करने के लिए शनिवार रात्रि से ही महिलाओं की भीड़ उमड़ रही है। रविवार को भी सुबह से देर रात्रि तक बसों की यही स्थिति रही। रोडवेज प्रबंधन की ओर से बस स्टैण्ड पर बसों में यात्रा करने वाली महिलाओं को फूल दिए गए। वहीं बुजुर्ग महिलाओं का माला पहना कर उन्हें सम्मान सहित बसों में बैठाया गया। बसों में आरक्षित महिला सीट पर बैठी पुरुष सवारियों को उठा कर महिलाओं को बैठाया गया। अन्य पुरुष यात्रियों को भी महिलाओं को सीट देने के लिए अनुरोध किया गया। हालांकि होली के चलते यात्रियों की संख्या अधिक रही।
20 से अधिक अतिरिक्त बसों का संचालन

रोडवेज बस स्टैण्ड से चलने वाली अजयमेरू डिपो की ओर से 8-10 अतिरिक्त बसें लगाई गई। इसी तरह अजमेर डिपो ने भी नियमित बसों के अलावा 10 अतिरिक्त बसों का संचालन किया। इसमें 3 बरेली, एक कानपुर, 2 कुचामन व 3 जयपुर सहित अन्य मार्गों पर बसों को भेजा गया।