अजमेर

अपलोड हुए जेईई मेन्स के प्रवेश पत्र, स्टूडेंट्स जुट जाएं परीक्षा की तैयारी में

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Mar 2019, 7:43 AM IST
jee mains exam 2019
jee mains exam 2019

अजमेर.

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वितीय चरण की जेईई मेन्स परीक्षा की तैयारियों में जुटा है। तयशुदा कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र अपलोड कर दिए गए हैं। अब एजेंसी अप्रेल में परीक्षा कराएगी।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के तत्वावधान में प्रथम चरण की परीक्षा 8 से 12 जनवरी तक कराई गई थी। इसका परिणाम घोषित हो चुका है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत एजेंसी को द्वितीय चरण की परीक्षा 7 से 20 अप्रेल के बीच करानी थी। अब इसमें कुछ बदलाव किया गया है। संशोधित कार्यक्रम के तहत पेपर-2 (बी.आर्किटेक्चर/बी-प्लानिंग) परीक्षा 7 अप्रेल को होगी। जबकि पेपर-1 (बीई/बी.टेक) परीक्षा का आयोजन 8, 9, 10, और 12 अप्रेल को होगा। विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र हाल में 20 मार्च को वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। जाएगी। परीक्षा परिणाम 30 अप्रेल तक जारी किया जाएगा।

लागू होगा आरक्षण
तकनीकी शिक्षण संस्थानों में आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग (ईडब्ल्यूएस)के विद्यार्थियों के लिए आरक्षण लागू होगा। इसके लिए मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने आदेश जारी किए हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों से ऑनलाइन फार्म भी भरवाए हैं।

Published on: