अजमेर

Jee mains: इंजीनियर बनने के लिए बढ़ाए जेईई मेन्स की तरफ कदम

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Jan 08, 2019
jee mains exam 2019
jee mains exam 2019

अजमेर.

इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए प्रथम चरण की जेईई मेन्स परीक्षा-2018 की शुरुआत हुई ।विद्यार्थियों ने परीक्षा में किस्मत अजमाई। परीक्षा केंद्रों में मेटल डिटेक्टर और कड़ी जांच के बाद प्रवेश मिला।

आईआईटी की पात्रता सहित एनआईआटी और अन्य संस्थानों में प्रवेश के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेईई मेन्स परीक्षा प्रारंभ की। यह परीक्षा 20 जनवरी तक चलेगी। बी.ई/बी.टेक कोर्स के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री, गणित के पेपर हुए। बी-आर्क/बी. प्लानिंग कोर्स में प्रवेश के लिए पेपर लिए गए। अजमेर में विभिन्न केंद्रों पर परीक्षा आयोजित हुई।

जांच के बाद मिला प्रवेश
केंद्रों पर विद्यार्थियों की जांच शुरू हो गई। मेटल डिटेक्टर से पुख्ता जांच के बाद शिक्षकों ने उनकी तलाशी ली। विद्यार्थियों को अपने साथ सिर्फ प्रवेश पत्र, पोस्टकार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो लाने की मंजूरी मिली। परीक्षा के दौरान पेन भी एजेंसी ने मुहैया कराए। कई विद्यार्थी घड़ी, वॉलेट, पर्स, ज्योमिट्री बॉक्स, मोबाइल, टिफिन, बैग, किताबें, हेयर पिन, चूड़ी, बैग, वाटर बॉटल, ब्रेसलेट और अन्य सामग्री साथ लाए। उन्हें परीक्षा केंद्रों पर अभिभावकों या दुकानें पर सामान रखना पड़ा।

Published on:
08 Jan 2019 08:14 am