30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RPSC: फटाफट दीजिए Sub Inspector उत्तर कुंजी पर आपत्ति, वरना फिर नहीं मिलेगा मौका

www.patrika.com/rajasthan-news
less than 1 minute read
Google source verification
online objection on answer key

online objection on answer key

अजमेर.

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने उपनिरीक्षक पुलिस संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2018 की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। अभ्यर्थियों से 7 जनवरी तक निर्धारित प्रश्न पत्र के क्रमानुसार ऑनलाइन आपत्तियां मांगी गई हैं।

उप सचिव रामदयाल मीणा ने बताया कि शनिवार से आपत्तियां लेना शुरू किया गया है। अभ्यर्थी 7 जनवरी को रात्रि 12 बजे तक निर्धारित शुल्क देकर मास्टर प्रश्न पत्र के क्रमानुसार आपत्ति दर्ज करा सकेंगे। प्रत्येक प्रश्न की आपत्ति के लिए सौ रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है। आपत्तियां प्रामाणिक पुस्तकों के प्रमाण के साथ सिर्फ ऑनलाइन स्वीकार की जाएंगी। वांछित प्रमाण नहीं होने पर आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

यूं देंगे ऑनलाइन आपत्ति
उप सचिव मीणा ने बताया कि ऑनलाइन आपत्ति देने के लिए अभ्यर्थियों को एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन करना होगा। इसमें रिक्रूटमेंट पोर्टल का चयन कर उपनिरीक्षक पुलिस प्रतियोगी परीक्षा के लिंक (सवाल आपत्ति) पर क्लिक कर आपत्तियां दर्ज करानी होगी।

साथ ही प्रति प्रश्न सौ रुपए (सेवा शुल्क अतिरिक्त) के हिसाब से शुल्क भुगतान ई-मित्र कियोस्क अथवा स्वयं के माध्यम से पोर्टल पर उपलब्ध गेटवे से किया जा सकेगा। सात जनवरी को रात्रि 12 बजे बाद आपत्तियों का ऑनलाइन लिंक निष्क्रिय हो जाएगा। मालूम हो कि इस परीक्षा में 4 लाख 69 हजार 488 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। दोनों पारियों में 1.99 लाख अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए थे।