
अवैध बजरी खनन के विरुद्ध कार्रवाई
पीसांगन थानांन्तर्गत भांवता गांव में अवैध बजरी खनन के विरुद्ध डिप्टी ग्रामीण नेमीचंद खारिया के निर्देश पर एसएचओ प्रेमलता ने कार्रवाई करते हुए बजरी खनन कर परिवहन करते दो डंपरो को पकड़ कर सुरक्षार्थ थाने खड़े करवाकर अग्रिम कार्रवाई हेतु खनन विभाग अजमेर को सूचना दी।
एसएचओ प्रेमलता के अनुसार जिला पुलिस उप अधीक्षक ग्रामीण नेमीचंद खारिया के निर्देश के बाद उन्होंने थाना क्षेत्र के भांवता गांव में दबिश दी। जहां पर भांवता के अजमेर रोड़ पर उनको सामने से दो डंपर आते हुए दिखाई दिए। जहां पर भांवता के अजमेर रोड़ पर उनको सामने से दो डंपर आते हुए दिखाई दिए।जिनको रूकवाकर तलाशी लेने पर डंपरों में सुप्रीम कोर्ट की रोक के उपरांत अवैध तरीके से बजरी खनन कर परिवहन कर ले जाई जा रही थी। इस पर दोनों डंपरों को जब्त कर थाने लाकर सुरक्षित खड़ा करते हुए अग्रिम कार्रवाई हेतु खनन विभाग अजमेर को सूचना दे दी गई।
Published on:
03 Jan 2019 02:23 pm
बड़ी खबरें
View Allअजमेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
