अजमेर

nikay chunav 2019 : जेठ, भाभी, चाचा, मौसेरे भाई और भाई-बहन चुनाव मैदान में

nikay chunav news : निकाय चुनाव में कई टिकटार्थियों को टिकट ही नहीं मिला। इससे उनके मन में खासी नाराजगी रही। पार्षद बनने के उनके सपने अधूरे रह गए, जबकि एक ही परिवार से दो-दो को भी टिकट मिल गए।
2 min read
• •
Updated: 16 Nov 2019, 2:11 AM IST
nikay chunav 2019 : जेठ, भाभी, चाचा, मौसेरे भाई और भाई-बहन चुनाव मैदान में
nikay chunav 2019 : जेठ, भाभी, चाचा, मौसेरे भाई और भाई-बहन चुनाव मैदान में

पुष्कर. नगर पालिका चुनाव (nikay chunav) में जहां कइयों के टिकट कटे हैं, वहीं कुछेक जगह एक ही परिवार के दो सदस्यों को भी टिकट मिला है। रिश्तेदारों के चुनाव मैदान में उतरने से कई जगह रोचक नजारे देखने को मिल रहे हैं। पुष्कर (pushkar) में भाजपा ने वार्ड 14 से जहां ओमप्रकाश पाराशर को उतारा है, वहीं वार्ड 7 से उनकी बड़ी बहन उमादेवी को टिकट दिया है। इसी तरह वार्ड 15 से सुदर्शन मेलू भाजपा से खड़े हुए हैं तो उनकी मौसी के बेटे ओमप्रकाश डोल्या कांग्रेस से चुनाव लड़ रहे हैं। वार्ड 21 से कांग्रेस पार्टी से उमा दग्दी चुनावी मैदान में हैं, तो वार्ड 22 से उनके जेठ राजेश दग्दी कांगे्रस से चुनाव लड़ रहे हैं। खास बात यह भी है कि उमा दग्दी व राजेश दग्दी के चाचा जयनारायण दग्दी वार्ड 14 से निर्दलीय के रूप में भाग्य आजमा रहे हैं।

कइयों के सपने टूटे, कुछ पर रही विशेष मेहर


ब्यावर. नगर परिषद (nagar parishad) चुनाव में कई टिकटार्थियों को टिकट ही नहीं मिला। इससे उनके मन में खासी नाराजगी रही। पार्षद बनने के उनके सपने अधूरे रह गए, जबकि एक ही परिवार से दो-दो को भी टिकट मिल गए। सभापति पद के सपने देख रहे कइयों को टिकट ही नहीं मिल सका। कांग्रेस से वार्ड संख्या 59 से सुरेन्द्र यादव तथा वार्ड संख्या 58 से नेहा यादव पुत्रवधु को कांग्रेस ने टिकट दिया है। इसी प्रकार वार्ड संख्या 15 से कांग्रेस नेता दिनेश शर्मा के पुत्र भुवनेश शर्मा को एवं उनके परिवार में काका राजेश शर्मा को 52 से टिकट मिला है। वार्ड सख्या 14 से सभापति कमला दगदी को फिर से टिकट मिला है तो इनकी पुत्री रिंकू पालडिया को वार्ड संख्या दो से मैदान में उतारा है। ऐसे ही वार्ड संख्या 19 से भाजपा के नरेन्द्र आंगडिया एवं कांग्रेस के पवन तांतेड की बीच मुकाबला होगा। यह दोनों ही मौसेरे भाई हैं।

Published on: