अजमेर

RPSC NEWS : कनिष्ठ विधि अधिकारी भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी

AJMER NEWS : राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से 26 व 27 दिसम्बर को आयोजित होने वाली कनिष्ठ विधि अधिकारी (विधि एवं विधिक कार्य विभाग) प्रतियोगी परीक्षा (टीएसपी व नॉन टीएसपी) 2019 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में करीब 30 हजार 950 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Dec 2019, 10:43 PM IST
Feature image

अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग (rpsc) की ओर से 26 व 27 दिसम्बर को आयोजित होने वाली कनिष्ठ विधि अधिकारी (विधि एवं विधिक कार्य विभाग) प्रतियोगी परीक्षा (टीएसपी व नॉन टीएसपी) 2019 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में करीब 30 हजार 950 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा अजमेर के 86 केंद्रों पर दो पारियों में सुबह 9 से 12 बजे तक और दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। आयोग सचिव रेणु जयपाल ने बताया कि उक्त परीक्षा के प्रवेश-पत्र आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्र पर एक फोटो एवं मूल फोटो पहचान-पत्र लेकर एक घंटा पहले पहुंचना होगा। मूल फोटोयुक्त पहचान-पत्र के अभाव में अभ्यर्थी को केन्द्र पर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

हाईकोर्ट पहुंचा कनिष्ठ विधि अधिकारी भर्ती का मामला

अजमेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग ने कनिष्ठ विधि अधिकारी (विधि एवं विधिक कार्य विभाग) प्रतियोगी परीक्षा 26 व 27 दिसम्बर को कराने की तैयारी कर ली है, वहीं परीक्षा के लिए जिला या संभाग वार सेंटर निर्धारित करने की मांग को लेकर उच्च न्यायालय जयपुर में एक याचिका दाखिल की गई है। रश्मि मीणा बनाम आरपीएससी के नाम से अधिवक्ता अर्पण कुमार शर्मा ने हाइकोर्ट में यह याचिका दाखिल की गई है। शर्मा के अनुसार परीक्षा में करीब 30 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। ऐसे में केवल अजमेर में ही सेंटर होने से अभ्यर्थियों व उनके साथ आने वाले अभिभावकों को दो-तीन दिन तक ठहरने आदि की व्यवस्था करने में परेशानी होगी। इसे देखते हुए परीक्षा तिथि आगे बढ़ाई जाए और जिला या संभागवार परीक्षा करवाई जाए। मामले में राजस्थान हाईकोर्ट ने आरपीएससी सचिव को गुरुवार को पेश होने के निर्देश दिए हैं।

Published on: