29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CBSE EXAM NEWS : सीबीएसई ने जारी किया 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, परीक्षाएं 15 फरवरी से

ajmer news : सीबीएसई की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा फ रवरी में शुरू होगी। बोर्ड ने टाइम टेबल जारी कर दिया है।बारहवीं के पेपर 15 फरवरी से 30 मार्च तक होंगे। वहीं दसवीं के पेपर 15 फरवरी से 20 मार्च तक चलेंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Yuglesh Sharma

•

Updated: 18 Dec 2019, 12:24 AM IST

Students will now get study material on WhatsApp

CBSE EXAM NEWS : सीबीएसई ने जारी किया 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, परीक्षाएं 15 फरवरी से

अजमेर. सीबीएसई (CBSE) की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा (EXAM) फरवरी में शुरू होगी। बोर्ड ने टाइम टेबल (TIME TABLE) जारी कर दिया है।
बारहवीं के पेपर 15 फरवरी से 30 मार्च तक होंगे। वहीं दसवीं के पेपर 15 फरवरी से 20 मार्च तक चलेंगे।

समय सारणी के अनुसार दसवीं और बारहवीं की परीक्षा सुबह 10.30 बजे से शुरू होंगी। पहले दिन दोनों के ही व्यावसायिक विषयों की परीक्षा होगी।

बारहवीं के मुख्य पेपर के तहत 15 फरवरी को मल्टी मीडिया और अन्य विषयों के पेपर होंगे। वहीं 22 फरवरी को सायकोलॉजी का पेपर होगा। इसके बाद फिजिलकल एजुक्शन, अंग्रेजी, हिंदी, गणित, फिजिक्स, केमिस्ट्री, कॉमर्स, इतिहास, अर्थशास्त्र और अन्य विषयों के पेपर तिथिवार चलेंगे, 27 फरवरी को अंग्रेजी और 30 मार्च को सोशियोलॉजी का पेपर होगा।

READ MORE : यहां कलक्ट्रेट की छत पर छलकते हैं जाम

दसवीं कक्षा के 15 फरवरी को रिटेलिंग और अन्य विषयों के पेपर होंगे। इसके बाद गृह विज्ञान, आईटी, उर्दू, पंजाबी और अन्य भाषाएं, 26 दिसम्बर को अंग्रेजी और 29 दिसम्बर को हिंदी का पेपर होगा। इसके बाद 4 मार्च को विज्ञान, 7 मार्च को संस्कृत, 12 मार्च को गणित, 18 मार्च को सामाजिक विज्ञान और 20 मार्च को आईटी और कम्प्यूटर एप्लीकेशन का पेपर होगा। अधिकृत रूप से सीबीएसई का टाइम टेबल का अवलोकन करें। पूरा टाइम टेबल अजमेर पत्रिका फेसबुक पेज पर भी उपलब्ध है।