29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीबीएसई की मुख्य परीक्षाएं फरवरी में

राजस्थान और गुजरात के तीन लाख विद्यार्थी होंगे शामिल सीबीएसई ने परीक्षा केन्द्र बनाने की कवायद शुरू कर दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Preeti Bhatt

•

Updated: 13 Dec 2019, 12:34 PM IST

सीबीएसई की मुख्य परीक्षाएं फरवरी में

सीबीएसई की मुख्य परीक्षाएं फरवरी में

अजमेर. केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (cbse) की मुख्य परीक्षाएं फरवरी में प्रारंभ होगी। परीक्षाएं (cbse exam) 15 फरवरी से प्रस्तावित है अलबत्ता विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम शीघ्र जारी किया जाएगा। सीबीएसई ने परीक्षा केन्द्र बनाने की कवायद शुरू कर दी है।

Read More:ajmer news : बेटी को कलक्टर ‘पापा’ का इंतजार

सीबीएसई के अजमेर क्षेत्र के तहत राजस्थान और गुजरात प्रदेशों की परीक्षा आयोजित की जाएगी। दोनों प्रदेशों में लगभग एक हजार सात सौ विद्यालय पंजीकृत हैं। इन विद्यालयों में अध्ययन करने वाले लगभग तीन लाख विद्यार्थी सीनियर सैकंडरी और सैकंडरी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। मुख्य परीक्षाओं के लिए लगभग 500 परीक्षा केन्द्र बनाए जा रहे हैं। परीक्षाएं लगभग बीस दिन तक चलेगी।

Read More: 6th Ajmer Literature Festival : अजमेर लिटरेचर फेस्टिवल 20 से

प्रायोगिक परीक्षाएं एक जनवरी से

सीबीएसई की प्रायोगिक परीक्षाएं एक जनवरी से प्रारंभ होकर सात फरवरी तक चलेगी। सीनियर सैकंडरी के लगभग डेढ लाख विद्यार्थी प्रायोगिक परीक्षाओं में सम्मिलित होंगे।

यह भी पढ़ें : वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी की काउंसलिंग 19 से

राजस्थान लोकसेवा आयोग

अजमेर. राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला के लिए आयोजित वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी संवीक्षा परीक्षा-2019 के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 19 दिसंबर से शुरू होगी। इसमें अभ्यर्थियों की पात्रता जांच की जाएगी। राजस्थान लोकसेवा आयोग की सचिव रेणु जयपाल ने बताया कि राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला के लिए वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी संवीक्षा परीक्षा-2019 का आयोजन किया गया था।

Read More: Health: पुलिसकर्मियों के लिए जल्द लगेगा हैल्थ चेकअप कैंप

अभ्यर्थियों की पात्रता जांच काउंसलिंग के माध्यम से होगी। काउंसलिंग 19, 20 और 23 दिसंबर को सुबह और शाम के सत्र में होगी। पात्रता जांच के बाद योग्य अभ्यर्थियों का परिणाम जारी कर सफ ल अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा। पात्रता जांच के लिए अभ्यर्थी 14 दिसंबर से काउंसलिंग और विस्तृत आवेदन-पत्र डाउनलोड कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को विस्तृत आवेदन पत्र की दो प्रतियां स्व-प्रमाणित दस्तावेजों की एक प्रति के साथ निर्धारित समय पर उपस्थिति देनी होगी।

Read More: CAB: नागरिक संशोधन बिल से नहीं कोई नुकसान

यूं चलेंगी काउंसलिंग
19 दिसंबर : वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी- आरसन एण्ड एक्सप्लोसिव खंड, अस्त्रक्षेप खंड एवं जैविक खंड

20 दिसंबर : वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी- रसायन खंड, प्रलेख ख.ड एवं नारकोटिक खंड
23 दिसंबर : वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी - फोटो खंड, भौतिक खंड, सीरम एवं विष खंड

Read More: चिकित्सा मंत्री के गृह क्षेत्र को मिली एक और सौगात -