
चिकित्सा मंत्री के गृह क्षेत्र को मिली एक और सौगात - सावर पंचायत का महात्मा गांधी आदर्श ग्राम में चयन
अजमेर. चिकित्सा मंत्री डॉ.रघु शर्मा (Medical Minister Dr. Raghu Sharma) के गृह क्षेत्र सावर ग्राम पंचायत को एक और सौगात मिली है। सावर ग्राम पंचायत का महात्मा गांधी आदर्श ग्राम के रूप में चयन किया गया है। गुरुवार को यहां विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा।
जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गजेन्द्र सिंह राठौड़ ने इस ग्राम को गांधीवादी जीवन मूल्यों के अनुसरण तथा विभिन्न विकास योजनाओं के अभिसरण के आधार पर समुदाय के सहयोग से आगामी 5 वर्र्षो में समग्र रूप से विकसित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विशेष ग्राम सभा में जिला कलक्टर, जिला स्तरीय अधिकारी समस्त उपखण्ड एवं ब्लॉक अधिकारी ग्राम पंचायत सरपंच व सदस्य तथा पंचायत स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी आवश्यक रूप से भाग लेंगे। ग्राम सभा में सभी को 17 सूत्री कार्यक्रम के प्रावधानों से अवगत कराया जाएगा तथा उसके क्रियान्वयन के लिए ग्राम सभा की सहमति प्रदान की जाएगी। ग्राम सभा में सभी की सहमति से ग्राम विकास योजना तैयार की जाएगी।
यह कार्य होंगे
राठौड़ ने बताया कि महात्मा गांधी आदर्श ग्राम में परिवार कल्याण कार्यक्रम (Family welfare program) को मजबूती से लागू किया जाएगा। साथ ही आदर्श ग्राम में गर्भवती व धात्री महिलाओं तथा बालक, बालिकाओं के सुपोषण एवं स्वास्थ्य को महत्व दिया जाएगा। गर्भवती माताओं व बच्चों के स्वास्थ्य जांच व टीकाकरण(Health checkup and vaccination) , ग्राम में नशामुक्त समाज(Intoxicated society) की स्थापना सभी बालिकाओं का विद्यालयों में शत प्रतिशत नामांकन, महिलाओं एवं बालक बालिकाओं के विरुद्ध भेदभाव एवं दुव्र्यवहार एवं शारीरिक हिंसा रोकने, समस्त प्राकृतिक संसाधनों जैसे कुआं, बावड़ी तालाब आदि का संरक्षण किया जाएगा।
ग्राम में एतिहासिक विरासत, सांस्कृतिक धरोहर, धार्मिक स्थल, श्मशान, कब्रिस्तान आदि की सुरक्षा एवं संरक्षण, बिजली, पानी, सडक़, स्कूल, खेल मैदान, पार्क, स्वास्थ्य केन्द्र, स्वरोजगार प्रशिक्षण केन्द्र संचार के साधन, बैंक मंडी व हाट बाजार की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। गांव में सभी को आवास व शौचालय की सुविधाएं रोजगार सृजन एवं सामुदायिक सम्पति निर्माण के कार्यक्रमों को लागू करना, कृषि क्षेत्र में उत्पादन क्षमता बढ़ाना, खाद बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करनाए स्वयं सहायता समूहों के गठन सभी धर्मो समुदाय एवं सम्प्रदायों के बीच समरसता बढ़ाना, गांव में सार्वजनिक स्थल धर्म स्थान, विद्यालय, स्वास्थ्य केन्द्र और स्वच्छता अभियान आयोजित करना, राष्ट्रीय एकता एवं सामुदायिक सद्भावना का वातावरण विकसित करना तथा प्रतिवर्ष 14 नवम्बर को गांव में मेरा गांव मेरा गौरव दिवस का आयोजन किया जाएगा।
Updated on:
12 Dec 2019, 1:12 PM IST
Published on:
12 Dec 2019, 1:12 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.