अजमेर

Krishna janmashtami: जन्माष्टमी की धूम, कृष्णमय दिखेगा पूरा अजमेर

भगवान कृथ्ण के विभिन्न रूपों और उनकी विभिन्न लीलाओं को झांकी के रूप में प्रदर्शित किया जाएगा। रात्रि 12 बजे महाजन्म आरती के बाद पंचामृत और प्रसाद वितरण होगा।

2 min read
Aug 24, 2019
krishna janmashtami in ajmer

अजमेर. भगवान श्रीकृष्ण (lord sri krishna) का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। शहर के विभिन्न मंदिरों, घरों और सार्वजनिक स्थानों पर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव (krishna janmashtami) से जुड़ी झांकियां सजनी शुरू हो गई हैं। आजाद पार्क में भी नगर निगम (nagar niagam) के तत्वावधान में झांकियां सजेंगी। समूचा शहर कृष्णमय (krishna city) नजर आएगा। लोग शाम को झांकियां देखने के लिए उमड़ेंगे। कन्हैया (kanhiya) के धरती पर जन्म (krishna birthday) लेने पर अद्र्ध रात्रि में आरती होगी। साथ ही पंजरी-मिश्री-दही युक्त विशेष प्रसाद वितरण होगा। लोग यशोदानंदन के दर्शन कर व्रत-उपवास खोलेंगे।

श्री सांवरिया सेठ मंडल पुरानी मंडी के तत्वावधान में अद्र्धचंदेश्वर महादेव और श्री सगाई वाले बालाजी शिवबाग मंदिर में जन्माष्टमी (janmashtami) का पर्व मनाया जाएगा। यहां रात्रि 8 बजे से मन्दिर में नन्दोत्सव (nandotsava) का आयोजन किया जाएगा। कान्हा के बधाई गीत (special songs), विशेष श्रृंगार (flower decoration), सवेरे पंचामृत से स्नान एवं जन्म के बाद केक (cake) काटा जाएगा। सांवरिया सेठ मंडल भजन प्रस्तुत करेगा। गोयल परिवार की ओर से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। किशन गोपाल गोयल और दिलीप कुमार गोयल ने बताया कि भगवान कृथ्ण के विभिन्न रूपों और उनकी विभिन्न लीलाओं (krishna leela) को झांकी के रूप में प्रदर्शित किया जाएगा। रात्रि 12 बजे महाजन्म आरती के बाद पंचामृत और प्रसाद वितरण होगा।

होंगी प्रतियोगिताएं
प्रेम प्रकाश आश्रम मार्ग वैशालीनगर स्थित झूलेलाल मंदिर में कृष्ण बनो (krishna bano) और राधा-कृष्ण नृत्य (radha krishna) प्रतियोगता होगी। प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभाओं को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र (certificate) देकर सम्मानित किया जाएगा। श्री निम्बार्कगोपीजन वल्लभ मंदिर निम्बार्क कोट मंदिर (nimnbark cort) में जन्माष्टमी पर्व मनाया जाएगा। रात्रि 9 बजे एक शाम नन्द-लाल के नाम भजन संध्या (bhajnas) होगी। कृष्ण भगवान का जन्मोत्सव कार्यक्रम होगा।

गूंजेंगे भजन-कीर्तन
अशोक तोषनीवाल एवं श्री सर्वेश्वर संकीर्तन मंडल रसिक बिहारी के भजन और पद पेश करेंगे। रात्रि में महा-आरती कर प्रसाद वितरण होगा। विशेष पुष्पों से फूल बंगला (flower decoration) सजाया जाएगा। श्री नगर रोड स्थित हालाणी दरबार में भगवान कृष्ण का दुग्धाभिषेक होगा। शाम को झांकी सजाई जाएगी। गोपाल सहस्र नाम का पाठ किया जाएगा। शामको भगवान श्री कृष्ण को माखन मिश्री का भोग (bhog) लगाया जाएगा। आरती के बाद प्रसाद वितरण होगा।

सजने लगी झांकियां
शहर में कृष्ण जन्मोत्सव (krishna janmotsava) से जुड़ी झांकियां सजाने का काम शुरू हो गया है। मंदिरों, कॉलोनियों और संस्थाओं में झांकियां सजाई जा रही हैं। इनमें राधा गोविंद धाम (radha govind dham) में भगवान कृष्ण (lord krishna), यशोदा मैया (mata yashoda), माखनलीला (makhan leela), राधा-कृष्ण की रास लीला (raas leela) की झांकियां शामिल हैं। लोग शाम को झांकियां देखने निकलेंगे। बाल गोपाल का पंचामृत से अभिषेक किया जाएगा। बधाई गीत पेश किए जाएंगे।

Published on:
24 Aug 2019 09:50 am
Also Read
View All