
अजमेर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर रविवार 5 अप्रैल की रात 9.00 बजे 9 मिनट के लिए अपने घर की सारी लाइट बंद करके मोमबत्ती, दीया , टॉर्च या मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर अपनेे अपने घरों को जगमग कर दिया । चंहुओर रोशनी से दिवाली सा नजारा दिखाई दे रहा था।
प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना के खिलाफ एकता का संदेश देने के लिए यह आह्वान किया था जिस पर सभी वर्ग के लोगों ने जोश ,उत्साह व उमंग के साथ भाग लिया और पूरे शहर में करोड़ों दीये जलाकर दीपावली जैसा माहौल बना दिया। इसके साथ ही कई युवाओ ने तो पटाखे जलाकर आतिशबाजी करनी भी शुरू कर दी। मानो कोई दीपावली का पर्व ही आ गया हो। प्रकाश उत्सव पर जहा कई युवा, महिलाओं और बच्चो ने छतों पर थाली , शंख, ढोल, चंग लेकर उसे जोर-जोर से बजाकर खुशियां मनाई। आप भी देखें अजमेर में तारागढ़ से कैसा दिखा ख्वाजा की नगरी का दृश्य। वीडियो - जय माखीजा