सिख और पंजाबी समुदाय में इसकी खास महत्ता है।
अजमेर.
सिख और पंजाबी समुदाय के लोग सोमवार को पारम्परिक तरीके से लोहड़ी पर्व (loahri festival) मनाएंगे। इस दौरान शहर में कई स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
प्रतिवर्ष माघ कृष्णा तृतीय को लोहड़ी पर्व (loahri) मनाया जाता है। सिख और पंजाबी समुदाय में इसकी खास महत्ता है। सोमवार को शहर में लोहड़ी पर्व पर कार्यक्रम (programme) होंगे। श्री गुरु तेगबहादुर सत्संग सभा धौलाभाटा के तत्वावधान में रात्रि 8 बजे लोहड़ी पर्व (loahri fest) मनाया जाएगा।
सभा सचिव त्रिलोचन सिंह छाबड़ा ने बताया कि इस दौरान कीर्तन दरबार (kirtan darbar) होगा। इसके बाद लोहड़ी जलाकर गुड़, रेवड़ी, पॉपकॉर्न और अन्य प्रसाद वितरित किया जाएगा।
मकर संक्रांति पर दो दिन चलेगा दान-पुण्य का दौर
पारम्परिक मकर संक्रांति पर्व (makar sankranti) पर भी दान-पुण्य का दौर चलेगा। लोग घरों, मंदिरों में पूजा-अर्चना कर धूमधाम से पर्व मनाएंगे। लोग मंगलवार और बुधवार घरों और मंदिरों में पूजा-अर्चना करेंगे। महिलाएं घरों में पूजन (worship) करेंगी। साथ ही 13 सुहागिन महिलाओं को १३ वस्तुओं का दान कर घर-परिवार में खुशहाली की कामना करेंगी। मंदिरों में भी भगवान का विशेष पूजन होगा। तिल के लड्डू, गजक, रेवड़ी और अन्य मिठाई से भोग लगाया जाएगा। शहर में कई पकौड़े-हलवे के वितरण का कार्यक्रम भी रखा गया है।
Read More: देखिए, एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला
गायों को खिलाएंगे चारा
मकर संक्रांति पर गायों (cows) को हरा चारा (green fodder) खिलाने की परम्परा है। इसके चलते वैशाली नगर, शास्त्री नगर, नाका मदार, कुंदन नगर, नया बाजार, केसरगंज, रामगंज, धौलाभाटा, अजयनगर, हरिभाऊ उपाध्याय नगर, कोटड़ा, फायसागर रोड और अन्य स्थानों पर गायों को चारा खिलाया जाएगा। शहर में कई जगह गौशाला में दान के लिए कैनोपी भी लगाई जाएगी।