अजमेर

Lok sabha election 2019: अगर मतदान के दौरान नहीं मिली बिजली, तो मुसीबत में पड़ जाएंगे अफसर

जिन मतदान केन्द्रों पर विद्युत कनेक्शन नहीं है उनका कनेक्शन का आवेदन प्राप्त होते ही अस्थायी विद्युत कनेक्शन देकर आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

less than 1 minute read
Apr 21, 2019
electric supply during election
electric supply during election

अजमेर. राज्य के प्रमुख सचिव ऊर्जा ने राज्य की तीनों बिजली कम्पनियों के अभियंताओं को विद्युत व्यवस्था बहाल रखने तथा मतदान के दौरान विद्युत व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। पिछले कुछ दिनों से डिस्कॉम क्षेत्र में आ रहे तूफान से विद्युत लाइन, ट्रांसफार्मर और जो पोल का नुकसान हुआ है उनको तुरन्त बदलकर विद्युत आपूर्ति बहाल की जाए।

चुनाव में नहीं हो खलल
चुनाव के दौरान विद्युत आपूर्ति की निर्बाध आपूर्ति और बहाली के लिए भी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए गए। मतदान केन्द्रों की सूची जिले के मुख्य निर्वाचन अधिकारी से लेकर सभी मतदान केन्द्रों पर विद्युत कनेक्शन हैं तो उनको जांच कर सुनिश्चित करें, आपूर्ति सही है या नहीं, अगर किसी मतदान केंद्र पर विद्युत आपूर्ति की समस्या है तो तुरंत दुरुस्त करें।

तुरन्त दें कनेक्शन
जिन मतदान केन्द्रों पर विद्युत कनेक्शन नहीं है उनका कनेक्शन का आवेदन प्राप्त होते ही अस्थायी विद्युत कनेक्शन देकर आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। चुनाव के दौरान मतदान केन्द्रों पर विद्युत आपूर्ति में किसी भी प्रकार का कोई व्यवधान नहीं होना चाहिए। जिला मुख्य निर्वाचन अधिकारी से कोई शिकायत मतदान केन्द्रों पर विद्युत आपूर्ति से सम्बन्धित प्राप्त हुई तो संबंधित अधिकारी उसके लिए जिम्मेदार होगा और उसके विरुद्ध कार्यवाही की जा सकती है।

केपीआई को लेकर दिए निर्देश
वीसी में केपीआई को लेकर भी दिशा निर्देश दिए गए, जिसके अंतर्गत बताया गया कि भविष्य में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की डीपीसी व पदोन्नति उसी के द्वारा निर्धारित होंगी। केपीआई का प्रजेंटेशन के द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया और किस प्रकार उनके अंकों की गणना होगी।

Updated on:
19 Apr 2019 04:46 pm
Published on:
21 Apr 2019 08:44 am