29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विश्व प्रसिद्ध इस दरगाह का संगमरमर से बना मॉडल जायरीन को करेगा आकर्षित

हिन्दू व्यापारी की ओर से दरगाह कमेटी को किया भेंट  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

Yuglesh Sharma

•

Updated: 19 Apr 2019, 4:20 PM IST

ख्वाजा साहब की दरगाह में अब संगमरमर से बना दरगाह का दरगाह का एक खूबसूरत मॉडल

ख्वाजा साहब की दरगाह का एक खूबसूरत मॉडल

अजमेर. ख्वाजा साहब की दरगाह में अब संगमरमर से बना दरगाह का दरगाह का एक खूबसूरत मॉडल भी जायरीन को आकर्षित करेगा। गुजरात के व्यापारी मनीष दुर्गन भाई पटेल ने ने यह खास मॉडल तैयार करवाया है। इस मॉडल की लम्बाई 8 फीट और चौडाई 7 फीट है। इसमें दरगाह के निजाम गेट से लेकर झालरा तक का दृश्य दिखाया गया है। इस पर 8 से 10 लाख रुपए की लागत आई है। इसे बनाने में करीब तीन महीने लगे। यह मॉडल शुक्रवार को मनीष पटेल के परिवार ने दरगाह कमेटी अध्यक्ष अमीन पठान को सौंपा। इस दौरान ख्वाजा साहब की दरगाह के खादिमों की संस्था अंजुमन के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। ख्वाजा साहब की दरगाह में सभी धर्मों की आस्था रहती है।हैदराबाद सियासत के प्रधानमंत्री किशनप्रसाद ने आस्ताना पर चांदी के १२ कमलों का निर्माण करवाया था। इन पर चिराग जलाए जाते हैं। जयपुर के शासक सवाई जयसिंह ने दरगाह के मुख्यद्वार निजाम गेट पर सात सीढि़यों का निर्माण करवाया था। गुजरात के गायकवाड़ परिवार ने आस्ताना में शामियाना पेश किया। शामियाने में से नजर आने वाला सोने का गोला ग्वालियर के सिंधिया घराने ने पेश किया। बुलंद दरवाजे पर लगा चांदी का झाड़ फानुस ज्ञानी जेल सिंह के राष्ट्रपति बनने पर पंजाब के सिखों ने पेश किया। गुजरात के प्रसाद परिवार ने सोने का नारियल पेश किया।