अजमेर

परंपरानुसार खोला गया भगवान देवनारायण का दानपत्र, निकले 1 करोड़ 53 लाख रुपए, 7 घंटे चली गिनती

भादवा महीने की अमावस्या पर भगवान देवनारायण के दानपात्र को परंपरानुसार खोला गया। भक्तों की आस्था और भक्ति का यह नज़ारा तब सामने आया, जब दानपात्र से गिनती के बाद एक करोड़ 53 लाख 21 हजार 829 रुपए की राशि निकली।

less than 1 minute read
Aug 24, 2025
Photo- Patrika

धूंधरी/मेवदाकलां। समीपवर्ती मीणों का नया गांव स्थित भगवान देवनारायण के दानपत्र को खोले जाने पर इसमें से एक करोड़ 53 लाख 21 हजार 829 रुपए की राशि निकली। दानपात्र को भादवा महीने की अमावस्या के दिन खोला जाता है।

ये भी पढ़ें

भीलवाड़ा में बनेगा पहला देवनारायण कॉरिडोर, इन 5 तीर्थस्थलों जोड़ा जाएगा; केंद्र से 48.73 करोड़ रुपए मंजूर

दान राशि से विकास कार्य कराए जाएंगे

ग्रामीणों की मौजूदगी में देवनारायण विकास एवं प्रबंधन समिति सदस्यों ने शनिवार सुबह सवा 7 बजे दानपात्र को खोला। दोपहर सवा 2 बजे तक नोटों की गिनती में करीब सौ लोग शामिल हुए।

दानपात्र से कुल 1 करोड़ 53 लाख 21 हजार 829 रुपए की राशि निकली। इस राशि से देवनारायण स्थान पर विकास कार्य कराए जाएंगे और मेले का आयोजन भी होगा।

भगवान देवनारायण का लक्खी मेला 29 अगस्त को धूमधाम से भरेगा

वहीं शनिवार को श्रद्धालुओं ने भगवान देवनारायण के दर्शन किए। 50 से अधिक डीजे के साथ पदयात्राएं भी मंदिर पहुंची। दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं।

ग्राम पंचायत प्रशासक रामप्रसाद मीणा ने बताया कि भगवान देवनारायण का लक्खी मेला भादवी छठ 29 अगस्त को धूमधाम से भरेगा।

ये भी पढ़ें

दिल्ली से खाटूश्यामजी के लिए हेलिकॉप्टर सेवा शुरू, कुमार विश्वास ने की पहली यात्रा; जानें किराया और टाइमिंग
Published on:
24 Aug 2025 11:20 am
Also Read
View All