अजमेर

यहां भगवान वेणुगोपाल ने बसंती रूप में खेली भक्तों संग होली

पुष्कर के पुराने रंगनाथ मंदिर में ब्रह्मोत्सव

less than 1 minute read
Apr 09, 2019
Lord Venugopal celebrate Holi with devotees
यहां भगवान वेणुगोपाल ने बसंती रूप में खेली भक्तों संग होली

पुष्कर (अजमेर). पुराने रंगनाथ मंदिर में चल रहे ब्रह्मोत्सव के तहत सोमवार की रात बसंत की सवारी निकाली गई। हाथ में पिचकारी लिए केसरिया जामा पहने भगवान वेणुगोपाल की बसंती रूप में शृंगारित सवारी के दर्शन करने के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। सभी ने अपने घरों के बाहर रंगोलियां बनाकर भगवान के बसंती रूप की अगवानी की। शाम ५ बजे बैंडबाजों के साथ स्वर्ण जडि़त मंगलगिरी पर भगवान वेणु गोपाल की अष्टधातुयी प्रतिमा को पुष्पों व रत्नजडि़त स्वर्ण हारों से शृंगारित कर सवारी के रूप में कस्बे में लाया गया। वराह घाट चौक से गऊ घाट, हलवाई गली, होली का चौक होते हुए यह सवारी पुन: मंदिर पहुंची। इस दौरान पुजारियों ने श्रद्धालुओं पर केसर अबीर छिड़क कर भक्तों का भगवान संग होली खेलने की परम्परा का निर्वहन किया। सवारी का जगह-जगह बहुमान किया गया।

वराह घाट चौक से गऊ घाट, हलवाई गली, होली का चौक होते हुए यह सवारी पुन: मंदिर पहुंची। इस दौरान पुजारियों ने श्रद्धालुओं पर केसर अबीर छिड़क कर भक्तों का भगवान संग होली खेलने की परम्परा का निर्वहन किया। सवारी का जगह-जगह बहुमान किया गया।

Updated on:
09 Apr 2019 01:05 am
Published on:
09 Apr 2019 03:00 am